लड़की का फोटो वीडियो इंस्टाग्राम पर वायरल करना भारी पड़ा,पुलिस ने दर्ज किया केस
लड़की का फोटो वीडियो इंस्टाग्राम पर वायरल करना भारी पड़ा,पुलिस ने दर्ज किया केस
रिपोर्ट:- आर के मिश्रा
परसपुर गोण्डा।।थाना क्षेत्र परसपुर अन्तर्गत चरसडी निवासिनी एक महिला ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया है कि विपक्षी उनका दूर का रिश्तेदार है।जोकि जीमेल के जरिये पीड़िता व उसके बहन की फ़ोटो वीडियो निकालकर इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर वायरल कर दिया।साथ ही अमर्यादित शब्दों का प्रयोग कर रहा है।पीड़िता द्वारा बातचीत करने पर गाली गुप्ता व जान से मारने की धमकी दी जा रही है।जिससे पीड़िता व पूरा परिवार डरा सहमा हुआ है।आरोप है कि उसकी बहन की शादी तय होने की वजह स उसके नाम की फर्जी आईडी बनाकर फोटो वीडियो वायरल कर रहा है।जिससे उसकी शादी भी टूट सकती है।
इस बावत प्रभारी निरीक्षक दिनेश सिंह ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर खुटेहना बाजार पयागपुर जनपद बहराइच निवासी जान मोहम्मद पुत्र बाबू के खिलाफ विधिक धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर मामले की जांच की जा रही है।
