यातायात सड़क सुरक्षा के प्रति आमजन को जागरूक करते स्काउट गाइड,कहा घर पर बच्चे आपकी प्रतीक्षा में होंगें


यातायात सड़क सुरक्षा के प्रति आमजन को जागरूक करते स्काउट गाइड,कहा घर पर बच्चे आपकी प्रतीक्षा में होंगें

रिपोर्ट:- आर के मिश्रा

परसपुर गोण्डा।। जनपद गोण्डा के शिक्षा क्षेत्र परसपुर स्थित महर्षि दयानंद वैदिक इण्टर कॉलेज में तीन दिवसीय स्काउट गाईड शिविर का आयोजन किया गया। विद्यालय के प्रधानाचार्य एवं शिविर संचालक सुरेन्द्र तिवारी व संयोजक दर्शन कुमार ने बताया कि बुधवार को सर्वप्रथम विनोद कुमार सिंह उर्फ गुड्डू सिंह ग्राम प्रधान मलाव के द्वारा ध्वजारोहण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। 

       बतौर मुख्यातिथि ध्वजारोहण करते विनोद कुमार सिंह                        उर्फ गुड्डू सिंह ग्राम प्रधान मलाव

उन्होंने कहा कि स्काउट शिविर के द्वितीय दिवस बुधवार को छात्र छात्राओं को स्काउट्स के नियम,गांठ बांधना आदि की जानकारी प्रशिक्षक तहसील काउंसलर मोहम्मद तुफैल द्वारा दी गयी।तदुपरांत गाईड कैप्टन उपमा तिवारी एवं स्काउट कैप्टन सोमिल रस्तोगी के नेतृत्व में जन जागरण अभियान के तहत स्काउट में प्रतिभागी छात्र छात्राओं द्वारा जागरूकता रैली निकाली गई।

    प्रधानाचार्य एवं स्काउट कैप्टन गाईड के नेतृत्व में निकली                                   सड़क सुरक्षा रैली 

जोकि विद्यालय परिसर से चलकर परसपुर में चौराहे सहित विभिन्न मार्गों का भ्रमण करते हुये पुनः विद्यालय में पहुंचकर समापन किया गया।उक्त रैली के दौरान आमजन को स्वच्छता,शिक्षा एवं यातायात सम्बंधी जानकारी देते हुये जागरूक किया गया।स्काउट गाइडों द्वारा चौपहिया वाहन चालकों को अपने वाहनों पर बैठते ही सीटबेल्ट लगाने की अपील करते हुये दुपहिया वाहन चालकों को हेलमेट लगाकर वाहन चलाने की प्रेरणा देते हुये कहा कि जीवन बहुमूल्य है इसकी रक्षा करना खुद का दायित्व है।वाहनों को सीमित गति से चलाएं खुद सुरक्षित रहें सामने वालो को भी सुरक्षा प्रदान करें।सभी के परिवार व छोटे छोटे बच्चे घर पर आपकी प्रतीक्षा कर रहे हैं।

     स्काउट गाईड प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रशिक्षण देते तहसील       काउंसलर मोहम्मद तुफैल एवं कैप्टन गाईड उपमा तिवारी

          इस मौके पर निधि सिंह,विकास सिंह,डी पी मिश्रा,चंद्रप्रकाश मिश्रा,राजेश सिंह,मंजीत राजपूत,नीतू पाण्डेय,अजय सिंह,बृज किशोर,शशि सिंह,नंदनी,वंदना श्रीवास्तव सहित विद्यालय के स्टाफ उपस्थित रहे।

Popular posts from this blog

सपा नेता हत्याकांड का पांचवां आरोपी भी चढ़ा पुलिस के हत्थे

संदिग्ध परिस्थितियों में मिला 29वर्षीय युवक का शव,परिजनों न्त्याके की आशंका

तुलसी स्मारक इंटर कॉलेज में प्री-बोर्ड परीक्षा का शुभारंभ, शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुआ प्रथम दिवस