मिल्कीपुर विधानसभा पहुंचे कर्नेलगंज विधायक अजय सिंह, भाजपा प्रत्याशी चंद्रभान पासवान के पक्ष में मतदान करने हेतु की अपील
मिल्कीपुर विधानसभा पहुंचे कर्नेलगंज विधायक अजय सिंह, भाजपा प्रत्याशी चंद्रभान पासवान के पक्ष में मतदान करने हेतु की अपील
रिपोर्ट:- आर के मिश्रा
गोण्डा।। जनपद गोण्डा अन्तर्गत विधानसभा क्षेत्र कर्नेलगंज के विधायक अजय सिंह ने विधानसभा मिल्कीपुर में हो रहे उपचुनाव के दौरान वहाँ पहुँचे।मिल्कीपुर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायतों में जाकर ग्रामवासियों से मुलाकात की,तथा भारतीय जनता पार्टी से विधायक पद के उम्मीदवार चंद्रभान पासवान को अपना बहुमूल्य मत देकर विजयी बनाने की अपील किया।उन्होंने वर्तमान भारतीय जनता पार्टी सरकार के द्वारा देशवासियों के हितों को लेकर चलाई जा रही विभिन्न लाभकारी योजनाओं की जानकारी देते हुये कहा कि इस सरकार ने देश के आम नागरिक एवं सरकार के मध्य के बिचौलियों को खत्म कर दिया।जैसे किसान सम्मान निधि,बृद्धा एवं विधवा पेंशन योजना,मातृत्व लाभ योजना सहित समस्त योजनाओं का लाभ सीधे आपके खाते में आने की वजह से विचौलिये इसका लाभ नही ले पा रहे है।
इस बावत जानकारी देते हुये विधायक अजय सिंह ने बताया कि "मिल्कीपुर की जनता ने ठाना है चंद्रभान पासवान जी को भारी मतों से जीतना है"। उन्होंने कहा कि मिल्कीपुर की तकरीबन एक दर्जन से अधिक गांव में पहुंचकर जनसम्पर्क करते हुये भाजपा उम्मीदवार चंद्रभान पासवान के पक्ष में मतदान करते हुये भारी मतों से जीताने की अपील किया।
इस दौरान विष्णु प्रताप नारायण सिंह,वरिष्ठ नेता राकेश सिंह चौहान सहित अन्य कार्यकर्तागण मौजूद रहे।
