बीआरएस ग्लोबल स्कूल के छात्रों ने परेड करते हुये निकाली तिरंगा लहराते प्रभात फेरी
बीआरएस ग्लोबल स्कूल के छात्रों ने परेड करते हुये निकाली तिरंगा लहराते प्रभात फेरी
रिपोर्ट:- आर के मिश्रा
परसपुर गोण्डा।। जनपद गोण्डा अन्तर्गत शिक्षा क्षेत्र परसपुर नगर स्थित बीआरएस ग्लोबल स्कूल में गणतंत्र दिवस बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।सर्वप्रथम बतौर मुख्य अतिथि डॉ0 ऐके सिंह कोटेश्वरी एवं विशिष्ट अतिथि भाजपा मंडल अध्यक्ष वंश बहादुर सिंह ने ससम्मान ध्वजारोहण किया,तदुपरांत विद्यालय के छात्र छात्राओं ने एक स्वर में राष्ट्रगान का गायन कर राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दिया।
ध्वजारोहण करते मुख्यातिथि डॉ0 ऐके सिंह कोटेश्वरीविद्यालय की डायरेक्टर प्रीती सिंह ने बताया कि गणतंत्र दिवस के अवसर पर सफायर,रूबी,इम्राल्ड व टोपाज ग्रुप के नेतृत्व में छात्र छात्राओं द्वारा मानव श्रंखला बनाकर परेड करते हुये प्रभात फेरी निकाली गई। जो कि विद्यालय परिसर से प्रारम्भ होकर बालपुर मार्ग थाना,ब्लॉक से गाड़ी बाजार अंजही मोहल्ले से होकर कर्नेलगंज मार्ग आटा के पश्चात विद्यालय में वापस आकर समापन किया गया।
प्रभात फेरी में शामिल स्कूल की डायरेक्टर प्रीती सिंहडीजे पर बज रहे देशभक्ति गीतों तथा छात्रों के द्वारा लगाये गए वन्देमातरम, भारत माता की जय, 26जनवरी गणतंत्र दिवस अमर रहे,जैसे अनेक गगनभेदी नारों से सम्पूर्ण क्षेत्र गुंजायमान हो उठा।ततपश्चात सभी छात्र छात्राओं को मिष्ठान वितरित किया गया।
परसपुर ब्लॉक परिसर पहुंची प्रभात फेरी, किया परेड
इस दौरान पीटीआई विजय सिंह,अखिलेश सिंह,सलमा राईनी,आँचल सिंह,सपना तिवारी,महेंद्र सिंह,साक्षी कौशल, सकीना,राघवेंद्र तिवारी,रेशमा सिंह,सपना सिंह,शर्मिष्ठा दास,माही सिंह,गोपी काका सहित विद्यालय के समस्त स्टाफ मौजूद रहे।




