कृषक जागरूकता अभियान के तहत किसान मेले का हुआ आयोजन,कृषि विभाग के अधिकारियों ने किसानों को दी तमाम जानकारी

 


कृषक जागरूकता अभियान के तहत किसान मेले का हुआ आयोजन,कृषि विभाग के अधिकारियों ने किसानों को दी तमाम जानकारी

रिपोर्ट:- आर के मिश्रा

परसपुर गोण्डा।। कृषि सूचना तंत्र योजना के अंतर्गत विकासखंड स्तरीय कृषक जागरूकता कार्यक्रम एवं किसान मेले का आयोजन ग्राम पंचायत गोगिया किया गया। मेले का उद्घाटन कर्नेलगंज विधायक प्रतिनिधि ईतेंद्र सिंह उर्फ गुड्डू एवं भाजपा मण्डल अध्यक्ष वंश बहादुर सिंह के द्वारा ग्राम प्रधान सालिक राम की उपस्थित में दीप प्रज्वलित करके किया गया। इस अवसर पर जनपद के उप कृषि निदेशक प्रेम कुमार ठाकुर उपस्थित रहे।कृषक जागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत किसानों को कृषि से संबंधित विभिन्न प्रकार की योजनाओं के बारे में भी जानकारी दी गई साथ ही साथ उप कृषि निदेशक प्रेम कुमार ठाकुर के द्वारा वर्तमान सरकार की चलाई जा रही योजनाओं जैसे फार्मर रजिस्ट्री, एफपीओ, एग्री स्टैग, फसल बीमा योजना आदि के बारे में विस्तृत रूप में जानकारी दी गई।


विकास खण्ड परसपुर के सहायक विकास अधिकारी कृषि डॉ0 अनूप सिंह चौहान के द्वारा कृषि फसलों में समसामयिक कार्यकलापों एवं अत्यधिक उत्पादन प्राप्त करने की तकनीक पर चर्चा की तथा खंड तकनीकी प्रबंधक रोहित सिंह द्वारा मृदा की जांच, मृदा स्वास्थ्य सुधार आदि पर चर्चा की गई। मुख्य वक्ता के रूप में एसपी शर्मा द्वारा तिलहनी एवं दलहनी फसलों के उत्पादन पर अधिक जोर देने को कहा गया। 



इस दौरान कृषि विभाग के श्रीराम राजवंशी, श्रीकांत त्रिपाठी, निर्भय तिवारी, प्रदीप अवस्थी के साथ ग्राम पंचायत के सम्मानित किसान राम प्रताप, संजय, अकबाल बहादुर, चंदन, पिंकू, रामकुमार, शिवचरण, जोगेंद्र, मनोज, पंकज, वासुदेव, छोटेलाल सहित भारी संख्या में क्षेत्रीय किसान बन्धु उपस्थित रहे।।

Popular posts from this blog

सपा नेता हत्याकांड का पांचवां आरोपी भी चढ़ा पुलिस के हत्थे

संदिग्ध परिस्थितियों में मिला 29वर्षीय युवक का शव,परिजनों न्त्याके की आशंका

तुलसी स्मारक इंटर कॉलेज में प्री-बोर्ड परीक्षा का शुभारंभ, शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुआ प्रथम दिवस