पूर्व विधायक अजय प्रताप सिंह उर्फ लल्ला भईया का पार्थिव शरीर पंचतत्व में विलीन


 पूर्व विधायक अजय प्रताप सिंह उर्फ लल्ला भईया का पार्थिव शरीर पंचतत्व में विलीन

रिपोर्ट:- आर के मिश्रा

मंत्री,भाजपा सपा,बसपा समेत तमाम सरकारी अफसर ने बरगदी कोट पहुंचकर किये अंतिम दर्शन दी श्रद्धांजलि

गोण्डा।। जनपद गोण्डा अन्तर्गत विधानसभा क्षेत्र कर्नेलगंज के पूर्व विधायक कुंवर अजय प्रताप सिंह उर्फ लल्ला भैय्या का पार्थिव शरीर शुक्रवार को उनके निज निवास बरगदी कोट से अंतिम संस्कार हेतु कटरा शहबाजपुर ले जाया गया। जहाँ पर पूर्व विधायक लल्ला भईया का पार्थिव शरीर पंचतत्व में विलीन हो गया।इस दौरान क्षेत्रवासियों ने लल्ला भईया अमर रहे के गगनभेदी नारे के साथ उन्हें अंतिम विदाई दी।वही लल्ला भैया के शव को कटरा बाजार विधायक बावन सिंह ने भी कंधा देकर अपनी दोस्ती का हक अदा किया।


बताते चलें कि गुरुवार की शाम को लल्ला भईया के निधन की खबर मिलते ही क्षेत्र,जिले समेत पूरे प्रदेश में शोक की लहर दौड़ गई।उनके निधन की खबर सुनते ही उनके अंतिम दर्शन करने हजारों हजार लोगों की भीड़ उनके पैतृक आवास बरगदी कोट पर पहुँच गई।


प्राप्त जानकारी के मुताबिक लल्ला भैया के अंतिम दर्शन एवं श्रद्धांजलि देने के लिए प्रभारी मंत्री दारा सिंह चौहान,पूर्व मंत्री योगेश प्रताप सिंह,विधायक बावन सिंह,सांसद करन भूषण सिंह, विधायक प्रतीक भूषण सिंह,विधान परिषद सदस्य अवधेश उर्फ मंजू सिंह,पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह,


बृजेश सिंह राजावत,प्रेम नरायन पाण्डेय, संदीप सिंह शाहपुर,पूर्व विधायक धीरेंद्र प्रताप सिंह धीरू,सुमित भूषण सिंह,राजेन्द्र प्रताप सिंह बच्चा साहब,सुरेश सिंह शेरा बलरामपुर,पल्टूराम विधायक, अक्षय प्रताप सिंह एमएलसी प्रतापगढ़,विनोद शुक्ल कटरा बाजार,अजय सिंह विधायक कर्नलगंज,


संजीव सिंह,विनीत सिंह एमएलसी बनारस,महफूज खान पूर्व एमएलसी,कामेश प्रताप सिंह उर्फ राजू भैया,राजदत्त मिश्रा,निशांत सिंह बिसेन,जयचंद्र सिंह,विवेक सिंह जिला पंचायत सदस्य गुड्डू सिंह, भोलू सिंह चंगेरिया,सहित प्रदेश के कई जाने माने दिग्गज मौजूद रहे।


जिलाधिकारी नेहा शर्मा, सीडीओ अंकिता जैन और जिले के अन्य आला अधिकारी भी उपस्थित होकर पूर्व विधायक को अंतिम दर्शन कर अश्रुपूरित विदाई दी। 


वहीं सूरज सिंह सपा नेता, पिंकू सिंह मिझौरा,जन्मेजय सिंह, राजदेव शुक्ला,राजू ओझा पूर्व प्रमुख,भवानी भीख शुक्ला प्रमुख प्रतिनिधि,जिला पंचायत अध्यक्ष घनश्याम मिश्रा सहित हजारों लोगों ने उनकी अंतिम यात्रा में शामिल होकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित दी। तथा गमगीन माहौल में उन्हें अंतिम विदाई दी।

Popular posts from this blog

सपा नेता हत्याकांड का पांचवां आरोपी भी चढ़ा पुलिस के हत्थे

संदिग्ध परिस्थितियों में मिला 29वर्षीय युवक का शव,परिजनों न्त्याके की आशंका

तुलसी स्मारक इंटर कॉलेज में प्री-बोर्ड परीक्षा का शुभारंभ, शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुआ प्रथम दिवस