अज्ञात वाहन की चपेट में आकर बच्चे की मौत,मां घायल

 


अज्ञात वाहन की चपेट में आकर बच्चे की मौत,मां घायल

रिपोर्ट:- आर के मिश्रा

परसपुर गोण्डा।। थाना क्षेत्र परसपुर अन्तर्गत ग्राम चरहुंवा सितावी पुरवा निवासिनी रिंकी ने पुलिस को तहरीर देकर अवगत कराया है कि गुरुवार की रात तकरीबन ढाई बजे उसकी देवरानी पूनम अपने लड़के विकास को साथ लेकर घर से बाहर बाथरूम करने हेतु निकली कि तभी अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दिया,जिससे चार वर्षीय विकास की मौके पर ही मौत हो गयी।वहीं देवरानी पूनम गंभीर रूप से घायल हो गयी।आनन फानन में एम्बुलेंस के जरिये सीएचसी परसपुर पहुंचाया गया।जहाँ से चिकित्सक ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु जिला मुख्यालय भेज दिया।

      इंस्पेक्टर दिनेश सिंह ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर अन्य कार्यवाही की जा रही है।

Popular posts from this blog

सपा नेता हत्याकांड का पांचवां आरोपी भी चढ़ा पुलिस के हत्थे

संदिग्ध परिस्थितियों में मिला 29वर्षीय युवक का शव,परिजनों न्त्याके की आशंका

तुलसी स्मारक इंटर कॉलेज में प्री-बोर्ड परीक्षा का शुभारंभ, शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुआ प्रथम दिवस