वरिष्ठ पोस्टमैन धर्मराज वर्मा हुये सेवानिवृत्त,धार्मिक ग्रन्थ व अंगवस्त्र भेंटकर दी गयी विदाई
वरिष्ठ पोस्टमैन धर्मराज वर्मा हुये सेवानिवृत्त,धार्मिक ग्रन्थ व अंगवस्त्र भेंटकर दी गयी विदाई
रिपोर्ट:- आर के मिश्रा
परसपुर गोण्डा।। जनपद गोण्डा अन्तर्गत उप डाकघर परसपुर के डाककर्मी रहे धर्मराज वर्मा सेवानिवृत्त हो गये। इस बावत जानकारी देते हुये पोस्टमैन शिवमूर्ति सिंह ने बताया कि डाक विभाग में पिछले तीस वर्षों से सेवा दे रहे धर्मराज वर्मा वर्तमान में अकोहरी के पोस्टमैन के रूप में कार्यरत थे।जिनके सेवानिवृत्त होने पर उपडाकघर परसपुर में बुधवार को विदाई उत्सव के आयोजन में उनके कार्यकाल तथा विभाग के प्रति योगदान की सराहना करते हुये विभागीय अधिकारी कर्मचारी व गणमान्यजनों ने पुष्पमाला पहनाकर कर सम्मानित किया,तथा धार्मिक ग्रन्थ,अंगवस्त्र भेंटकर उनके उत्तम स्वास्थ्य की कामना के साथ विदाई दी गई।
पुष्पमाला पहनाकर धार्मिकग्रन्थ भेंटकरते उप डाकपाल व कर्मचारी
मुरलीधर मिश्रा कहा कि उपडाकघर परसपुर में अकोहरी के पोस्टमैन पद पर कार्यरत रहे धर्मराज वर्मा गत 31 दिसंबर 2024 को विभागीय कार्यो से सेवामुक्त किये गये।श्रीवर्मा के साथ कार्य करके हम सभी को काफी सीख मिली,विषम परिस्थितियों में भी यह अपने कार्य के प्रति पूर्णरूप से निरन्तर मुस्तैद रहे।
उक्त विदाई समारोह के दौरान परसपुर उप डाकपाल राम सुरेश त्रिपाठी,शिवमूर्ति सिंह,मुरलीधर मिश्रा,मनोज तिवारी,प्रशांत सिंह सोमू, संजय सिंह,सुरेश सिंह,दिपांशु सिंह,राजेश सिंह ,कृष्णकुमार मिश्रा,अनिल मिश्रा,योगेश प्रताप सिंह,अभिषेक मिश्रा,विपिन मिश्रा,सूरज सिंह,दलबहादुर सिंह,अनूप मिश्रा,अमर बहादुर सिंह,मोनू सिंह, उत्तरी प्रसाद शुक्ला,जयशंकर बाबू , अंकित ठाकुर सहित विभागीय कर्मचारी व क्षेत्रियजन मौजूद रहे।


