धूमधाम से मनाया गया कम्पोजिट विद्यालय पुरैना में गणतंत्र दिवस

 


धूमधाम से मनाया गया कम्पोजिट विद्यालय पुरैना में गणतंत्र दिवस


रिपोर्ट:- आर के मिश्रा

परसपुर गोण्डा।। गणतंत्र दिवस के पावन पर्व पर कम्पोजिट विद्यालय पुरैना में गणतंत्र दिवस का महापर्व बड़े ही धूमधाम तथा उल्लासपूर्ण ढंग से मनाया गया।कार्यक्रम का संचालन प्रधानाध्यापक तिलकराम वर्मा के द्वारा किया गया।

      ध्वजारोहण करते ग्राम प्रधान प्रतिनिधि जनमेजय सिंह

  कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ग्राम प्रधान प्रतिनिधि जनमेजय सिंह,विशिष्ट अतिथि विद्यालय प्रबन्ध समिति अध्यक्ष शिव नारायण दूबे तथा सदस्य राकेश कुमार यादव(डालू यादव), अशोक कुमार के द्वारा सर्वप्रथम भारत माता,राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी तथा प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं धूपदीप प्रज्ज्वलन किया गया। तत्पश्चात राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे झण्डे को ससम्मान फहराया गया।बच्चों ने करतल ध्वनि एवं "भारत माता की जय","26 जनवरी गणतंत्र दिवस अमर रहे" के गगनभेदी नारे लगाये।बच्चों ने समवेत स्वरों में राष्ट्रगान प्रस्तुत किया।


            मुख्य अतिथि जनमेजय सिंह को बैज लगाते

                    प्रधानाध्यापक तिलकराम वर्मा

      इस अवसर पर जगदीश शुक्ला,रघुनंदन दूबे सहित विद्यालय के शिक्षक राजेश कुमार,महेश चन्द्र त्रिपाठी,राजीव कुमार दूबे,बृजनन्दन आर्य,गौरव पाण्डेय सहित समस्त शिक्षक, समस्त रसोइयां तथा गणमान्यजन व अभिभावकगण तथा छात्र छात्राएं उपस्थित रही।

Popular posts from this blog

सपा नेता हत्याकांड का पांचवां आरोपी भी चढ़ा पुलिस के हत्थे

संदिग्ध परिस्थितियों में मिला 29वर्षीय युवक का शव,परिजनों न्त्याके की आशंका

तुलसी स्मारक इंटर कॉलेज में प्री-बोर्ड परीक्षा का शुभारंभ, शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुआ प्रथम दिवस