"नागरिक संगम" पहल से समस्याओं का होता है त्वरित समाधान......जिलाधिकारी नेहा शर्मा

 


"नागरिक संगम" पहल से समस्याओं का होता है त्वरित समाधान......जिलाधिकारी नेहा शर्मा

 

रिपोर्ट:-आर के मिश्रा

गोण्डा।। जनपद की जिलाधिकारी नेहा शर्मा ने प्रशासन और आम जनता के बीच संवाद को सुदृढ़ बनाने और समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करने के लिए "नागरिक संगम"  कार्यक्रम की शुरुआत की। शुक्रवार को नगरपालिका करनैलगंज स्थित कन्हैयालाल इंटर कॉलेज के परिसर में बड़ी संख्या में नागरिकों ने पहुंचकर अपनी समस्याएं जिलाधिकारी के समक्ष रखीं। डीएम ने समस्याओं को सुनकर उनके समाधान का आश्वासन दिया। वहीं नगर पालिका क्षेत्र में आँगनबाड़ी केंद्र बनाने की बात को लेकर सहमति जताते हुये कहा कि नगर पालिका प्रशासन भूमि उपलब्ध कराए, ताकि इस कार्य को शीघ्र पूरा किया जा सके।


   डीएम ने कहा कि स्वच्छता केवल प्रशासन की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि इसमें हर नागरिक की भागीदारी आवश्यक है। नागरिकों को अपने गली-मोहल्लों में साफ-सफाई बनाए रखने के लिए प्रेरित किया।नगर पालिका करनैलगंज में आयोजित यह चौथा और अंतिम नागरिक संगम कार्यक्रम था। इसी के साथ डीएम ने नगर पालिका के सभी वार्डों के नागरिकों से संवाद पूरा कर लिया। 


इस कार्यक्रम का मूल उद्देश्य जनता की समस्याओं को सुनकर उनका समाधान सुनिश्चित करना है। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न विभागों ने अपने स्टाल लगाकर नागरिकों की समस्याओं को लेकर प्रार्थना पत्र लिये और सुनवाई किया। सड़क, बिजली, पानी और स्वच्छता से जुड़ी समस्याओं को मौके पर ही सुलझाने की कोशिश की गई। इसके अलावा, पेंशन, राशन कार्ड और आवास से संबंधित कई प्रार्थना पत्र भी जमा किए गए।

        इस बावत जिलाधिकारी नेहा शर्मा ने कहा कि संवाद की यह श्रृंखला नागरिकों का प्रशासन पर विश्वास मजबूत करने का कार्य करती है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि छोटी समस्याओं को भी समयबद्ध ढंग से हल किया जाए, ताकि जनता को अनावश्यक परेशानियों का सामना न करना पड़े। उन्होंने नागरिको से अपील किया कि अपने प्रार्थनापत्रों के साथ सभी जरूरी दस्तावेज संलग्न करें, ताकि उनके मामलों का निपटारा शीघ्र हो सके। डीएम ने आश्वासन दिया कि पात्र नागरिकों को शासन की योजनाओं का पूरा लाभ दिलाया जाएगा और प्रशासन की टीम यह सुनिश्चित करेगी कि हकदारों को उनका हक मिले।

        उक्त कार्यक्रम में अपर जिलाधिकारी आलोक कुमार, एसडीएम भारत भार्गव, जिला प्रोबेशन अधिकारी संतोष सोनी, पिछड़ा वर्ग अधिकारी गौरव स्वर्णकार,नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि रामजी लाल मोदनवाल,परियोजना प्रबंधक डीपीएम नीतेश राठौर,नगर पालिका के लिपिक आशीष सिंह और प्रभारी डीएसओ रविंद्र कुमार सिंह सहित कई अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Popular posts from this blog

सपा नेता हत्याकांड का पांचवां आरोपी भी चढ़ा पुलिस के हत्थे

संदिग्ध परिस्थितियों में मिला 29वर्षीय युवक का शव,परिजनों न्त्याके की आशंका

तुलसी स्मारक इंटर कॉलेज में प्री-बोर्ड परीक्षा का शुभारंभ, शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुआ प्रथम दिवस