भजन कीर्तन के साथ गुरुद्वारा कर्नलगंज से निकाली गई प्रभात फेरी,महिलाओं व बच्चों ने लिया हिस्सा
भजन कीर्तन के साथ गुरुद्वारा कर्नलगंज से निकाली गई प्रभात फेरी,महिलाओं बच्चों ने लिया हिस्सा
राजकुमार मिश्रा की रिपोर्ट
गोण्डा।। जनपद गोण्डा अन्तर्गत तहसील कर्नलगंज नगर के गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा में आयोजित होने वाले श्री गुरु गोविंद सिंह के प्रकाश उत्सव के उपलक्ष्य मे नित्य प्रातः प्रभात फेरी निकाली जा रही है। गुरु ग्रंथ साहिब के इस प्रभात फेरी यात्रा पर पुष्प वर्षा के साथ गुरुवार को समापन किया गया। इस बावत गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा के सचिव सरदार जोगिंदर सिंह जानी ने बताया कि नगर कीर्तन के दौरान गुरुद्वारा में शब्द-कीर्तन के विशेष दीवान का आयोजन किया जाएगा।जिसमें बाहर से पधारे हुए रागी प्रचारक के द्वारा शबद कीर्तन किया जाएगा। इसके अलावा गुरुद्वारे में अटूट लंगर भंडारा प्रसाद की व्यवस्था दोपहर 12:00 बजे से प्रारंभ होकर अनवरत चलेगा।
उन्होंने सभी संबंधित कमेटी के पदाधिकारीगण से आग्रह करते हुये कहा है कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में पालकी साहिब के स्वागत के लिए सजावटी तोरण द्वार पर स्वागत कार्यक्रम कर कार्यक्रम को नवीनतम ढंग से सफल बनाने में पूर्ण रूप से सहयोग करें।गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा कर्नलगंज के सभी पदाधिकारी सफल कार्यक्रम के लिए अपनी अपनी सेवा का तीव्रता के साथ निर्वहन कर रहे हैं।
इस दौरान ज्ञानी वीरेंद्र सिंह,प्रधान पृथ्वी पाल सिंह,मनोहर सिंह छाबड़ा,डॉ0 पुनीत सिंह,हरप्रीत सिंह वीनस,डॉ0 गुरदीप सिंह भूपेंद्र सिंह सलूजा,हरजीत सिंह,मनदीप सिंह सहित सभी सेवादार साफ सफाई सजावट जैसी महत्वपूर्ण तैयारीयो पर विशेष निगरानी के साथ तैयारी की जा रही है।


