अज्ञात चोरों ने एंड्रॉइड फोन के साथ नगदी व जेवरात पर किया हाथ साफ,पुलिस ने किया मुकदमा दर्ज


अज्ञात चोरों ने एंड्रॉइड फोन के साथ नगदी व जेवरात पर किया हाथ साफ,पुलिस ने किया मुकदमा दर्ज

रिपोर्ट:- आर के मिश्रा

परसपुर गोण्डा।। थाना क्षेत्र परसपुर अन्तर्गत ग्राम जग्गेपुरवा डेहरास निवासी प्रवीन कुमार ने पुलिस को तहरीर देकर अवगत कराया है कि बुधवार की रात परिवार के सभी लोग खाना पीना खाकर घर के बरामदे में सो गये। रात में अज्ञात चोर घर मे घुसकर नगदी,जेवरात व दो एंड्रॉइड मोबाइल फोन चोरी कर ले गये।सूचना पर वरिष्ठ उपनिरीक्षक सभाजीत सिंह मय हमराह कांस्टेबल के साथ मौके पर पहुंचकर मामले की जानकारी लिया।

  इस बावत इंस्पेक्टर दिनेश सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर अज्ञात चोर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

Popular posts from this blog

सपा नेता हत्याकांड का पांचवां आरोपी भी चढ़ा पुलिस के हत्थे

संदिग्ध परिस्थितियों में मिला 29वर्षीय युवक का शव,परिजनों न्त्याके की आशंका

तुलसी स्मारक इंटर कॉलेज में प्री-बोर्ड परीक्षा का शुभारंभ, शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुआ प्रथम दिवस