वीर बाल दिवस प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में इरफान खान रहे टॉपर
वीर बाल दिवस प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में इरफान खान रहे टॉपर
रिपोर्ट:- आर के मिश्रा
धूमधाम के साथ मनाया गया सिक्खों के दसवें गुरु श्रीगुरु गोविंद सिंह का जन्मदिवस (प्रकाश पर्व)........
गोण्डा।। जनपद गोण्डा अन्तर्गत तहसील कर्नलगंज स्थित गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा में दशमेश पिता साहब श्री गुरु गोविंद सिंह जी महाराज जी के जन्मदिवस प्रकाश पर्व पर वीर बाल दिवस के उपलक्ष्य में चारों साहिबजादों को समर्पित निबंध प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में शामिल हुए 960 छात्र छात्रों का परिणाम घोषित किया गया। जिसमें सभी विद्यालयों के सभी 960 छात्र-छात्राओं को मेडल शील्ड सांत्वना पुरस्कार के रूप में गुरुद्वारा श्रीगुरु सिंह सभा द्वारा सम्मानित किया गया। तत्पश्चात परीक्षा में शामिल विद्यालय के टॉप 10 मेधावियों को पुरस्कृत किया गया तथा प्रतियोगिता परिणाम में सभी छात्रों में उच्च स्थान प्राप्त करने वाले साईं एजुकेशन स्पोर्ट्स कॉलेज के (टॉपर) छात्र इरफान खान को इंडक्शन देकर पुरस्कृत किया गया। जिसका मौजूद दर्शक दीर्घा ने छात्र-छात्राओं की जोरदार तालियों से स्वागत किया गया। वहीं प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले अभिषेक प्रताप सिंह को मिक्सर, द्वितीय स्थान पर रहे अभिषेक सिंह को सीलिंग फैन तथा तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली इरमबानो को वॉल फैन देकर मुख्य अतिथि राहुल सिंह चौहान,विशिष्ट अतिथि चेयरमैन प्रतिनिधि रामजीलाल मोदनवाल द्वारा पुरस्कृत किया गया। तथा इसी क्रम में गुरुद्वारा श्रीगुरु सिंह सभा के अध्यक्ष पृथ्वी पाल सिंह,सचिव जोगिंदर सिंह जानी,भूपेंद्र सिंह सलूजा,डॉ0 हरमीत सिंह,डॉ0 पुनीत सिंह द्वारा प्रति विद्यालय के टॉप 4 व टॉप 8 छात्र छात्रों को पुरस्कृत कर कार्यक्रम का समापन किया गया।
पुरस्कृत छात्र-छात्राओं ने भारी उत्साह के साथ "जो बोले सो निहाल" के नारे लगाकर कार्यक्रम का समापन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के सभी मौजूद शिक्षकों व गुरुद्वारा श्रीगुरु सिंह सभा के सभी सेवा में लगे वॉलिंटियर्स सेवादारों व पत्रकार बंधुओ को गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा के सभी प्रबंध समिति के पदाधिकारीयों द्वारा सम्मानित किया।
गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा के सचिव जोगिंदर सिंह जानी ने बताया कि प्रत्येक वर्ष प्रतियोगिता का आयोजन किया जाता है। जिसका परिणाम सिक्खों के दसवें गुरु श्री गुरु गोविंद सिंह की जयंती (प्रकाश पर्व)में घोषित किया जाता है। प्रतियोगिता में उत्तम स्थान हाशिल करने वालों को पुरस्कृत किया जाता है। उन्होंने कहा कि इसे देखकर अन्य विद्यालय के छात्र छात्राओं में भी उत्साह बढ़ता है अग्रिम वर्ष और अधिक प्रतिभागी प्रतियोगिता में शामिल होते है।
वहीं भूपेंद्र सिंह सलूजा ने कहा कि इस प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने से लोगों को इतिहास के बारे में भी जानकारी हाशिल होती है।उन्होंने इस कार्यक्रम में पधारे सभी अतिथियों का सम्मान करते हुये आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर जसवीर सिंह,केसर सिंह,हरप्रीत सिंह वीनस,अवनीत कौर,रिचा सलूजा,कौर मैम,जसलीन कौर, शिक्षक संघ के अध्यक्ष तेज बहादुर सिंह,शिक्षक दिनेश सिंह,दिनेश चंद्र शुक्ला,इंद्रजीत सिंह,डॉ0 गुरदीप सिंह,अभिनव सिंह,हरविंदर सिंह सहित भारी संख्या में शिक्षक छात्र- छात्राएं अभिभावकगण मौजूद रहे।




