संविधान गौरव अभियान मंडलीय कार्यशाला का आयोजन,लिए गए अहम फैसले

 


संविधान गौरव अभियान मंडलीय कार्यशाला का आयोजन,लिए गए अहम फैसले


रिपोर्ट:- आर के मिश्रा

परसपुर गोण्डा।। जनपद गोण्डा अन्तर्गत विधानसभा क्षेत्र  कर्नेलगंज के परसपुर मण्डल में विधायक जन सहयोग केंद्र आटा में संविधान गौरव अभियान मंडलीय कार्यशाला का आयोजन नवनिर्वाचित परसपुर मण्डल अध्यक्ष वंश बहादुर सिंह की अध्यक्षता में किया गया। जिसमें बतौर मुख्यातिथि जिला उपाध्यक्ष अर्जुन प्रसाद तिवारी व विशिष्ट अतिथि जिला मंत्री संदीप सिंह मोनू ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। 


उक्त कार्यक्रम के दौरान पार्टी द्वारा प्रायोजित आगामी कार्यक्रमों की सफलता को लेकर आगामी पन्द्रह जनवरी से बाईस जनवरी तक जनसम्पर्क अभियान की रूपरेखा तय की गयी।


इस दौरान मुख्यातिथि अर्जुन प्रसाद तिवारी ने नवनिर्वाचित मंडल अध्यक्ष को बधाई देते हुये कहा कि अध्यक्ष पद अपने आप मे एक महत्वपूर्ण पद है। जिसमे ब्लॉक अध्यक्ष, तहसील अध्यक्ष, मण्डल अध्यक्ष जिलाध्यक्ष, प्रदेश अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष सभी को एक विशेष जिम्मेदारी सौंपी जाती है।उन्हें अपने कार्यकारणी में किससे और किस प्रकार काम लेना है।यह अध्यक्ष की जिम्मेदारी होती है।उन्होंने कहा कि पार्टी के सभी पदाधिकारी तथा कार्यकर्ता फ़ौज के सिपाही की तरह से पार्टी के प्रति समर्पित भाव से कम करता है।उसी का पर्याय है कि आज भारतीय जनता पार्टी अपने लक्ष्य को हाशिल करते हुये इस जगह पर पहुंची है। उपस्थित सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं से अपील करते हुये कहा कि ओस संविधान गौरव अभियान को पूर्ण रूप से कामयाब करने के लिये सभी लोग जी जान से जुटकर मेहनत करें।


        इस दौरान नगर चेयरमैन वासुदेव सिंह, मण्डल अध्यक्ष वंश बहादुर सिंह उर्फ विशाल सिंह,इतेंद्र सिंह गुड्डू,राम सिंह,सत्यप्रकाश पाठक,प्रदीप तिवारी,अजीत सिंह,बृजेश सिंह सहित समस्त शक्ति केंद्र प्रभारी,मण्डल पदाधिकारी, बूथ अध्यक्ष व पार्टी के कार्यकर्ता बन्धु उपस्थित रहे।


Popular posts from this blog

सपा नेता हत्याकांड का पांचवां आरोपी भी चढ़ा पुलिस के हत्थे

संदिग्ध परिस्थितियों में मिला 29वर्षीय युवक का शव,परिजनों न्त्याके की आशंका

तुलसी स्मारक इंटर कॉलेज में प्री-बोर्ड परीक्षा का शुभारंभ, शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुआ प्रथम दिवस