जिला कांग्रेस कार्यालय पर सौहार्दपूर्ण ढंग से कांग्रेसीजनो ने मनाया गणतंत्र दिवस
रिपोर्ट:- आर के मिश्रा
गोण्डा।। जनपद गोण्डा स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय में 76वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर जिलाध्यक्ष प्रमोद मिश्र द्वारा ध्वजारोहण किया गया।तदुपरांत उपस्थित सभी लोंगों ने एकस्वर में राष्ट्रगान गायन किया।इसके पश्चात जिला कांग्रेस कार्यालय स्थित भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की और स्वतंत्रता आंदोलन के महानायक महाराजा देवीबक्स सिंह की प्रतिमा पर कांग्रेसीजनों ने माल्यार्पण कर विचार गोष्ठी का आयोजन किया।
जिलाध्यक्ष प्रमोद मिश्र ने उपस्थित कांग्रेसीजनो को राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस की बधाई देते हुए कहा कि राष्ट्रीय पर्व के इस अवसर पर हम स्वतंत्रता संग्राम के लाखों वीर शहीदों को अपनी कृतज्ञ श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं। जिनके बदौलत हम आज यह पर्व मना रहे हैं हमें गर्व है कि स्वतंत्रता आंदोलन का नेतृत्व कांग्रेस पार्टी ने किया और देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू और राष्ट्रपति डॉ0 राजेंद्र प्रसाद जी ने देश की संसद में भारतीय संविधान प्रस्तुत कर एक स्वतंत्र गणतंत्र की स्थापना की।
इस अवसर पर शहर अध्यक्ष रफी रैनी,अब्दुल रहमान,प्रवक्ता शिवकुमार दूबे,सेवादल प्रमुख प्रद्युम्न शुक्ला,विधि प्रकोष्ठ अध्यक्ष सुभाष पाण्डेय,पीसीसी सदस्य जलील अहमद खान,अरविंद शुक्ला,सैय्यद खान,सभासद शाहिद अली कुरेशी,अविनाश मिश्रा,विनय त्रिपाठी रमन,ज्ञानचन्द्र श्रीवास्तव,श्रीमती संतोष ओझा,दशरथ लाल,वाजिद अली,अनीश नाना,डॉ0 जफर अशफाक,इबाद अनवर,अजय रस्तोगी,निजाम हाशमी,हरिश्चंद्र श्रीवास्तव,विवेकानन्द शुक्ला,संतराम वर्मा,वंशीधर वर्मा,मो0 शरीफ,निदा,बाबा राम श्रृंगार भारती,हरिश्याम सोनी,आसिफा,निर्मला,राजू सेवादल जानकी देवी सहित तमाम कांग्रेसीजन उपस्थित रहे



