डंपर की टक्कर से बाइकसवार 17वर्षीय युवक की मौत,दूसरा घायल

 


डंपर की टक्कर से बाइकसवार 17वर्षीय युवक की मौत,दूसरा घायल

रिपोर्ट:-आर के मिश्रा

गोण्डा।। जनपद गोण्डा अन्तर्गत कोतवाली कर्नेलगंज में डंपर की चपेट में आकर बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत हो गई ।प्राप्त जानकारी के मुताबिक तौहीद पुत्र मोहम्मद जुनैद (17) तथा सफहद पुत्र खालिक (22)निवासी नई बाजार कोतवाली करनैलगंज बाइक द्वारा किसी कार्य से जा रहे थे तभी करनैलगंज लखनऊ हाइवे स्थित भुलियापुर के पास तेज रफ्तार डंपर की चपेट में आकर चोटिल हो गये। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजवाया, जहां चिकित्सक ने सत्रह वर्षीय तौहीद को मृत घोषित कर दिया।वहीं घायल सफहद का इलाज किया जा रहा है।तौफीक के मौत की खबर सुनते ही परिजनों में मातम छा गया।परिजनों का रोरो कर बुरा हाल है।

Popular posts from this blog

सपा नेता हत्याकांड का पांचवां आरोपी भी चढ़ा पुलिस के हत्थे

संदिग्ध परिस्थितियों में मिला 29वर्षीय युवक का शव,परिजनों न्त्याके की आशंका

तुलसी स्मारक इंटर कॉलेज में प्री-बोर्ड परीक्षा का शुभारंभ, शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुआ प्रथम दिवस