76वें गणतंत्र दिवस पर एमडीवी इंटर कॉलेज में आयोजित हुआ सांस्कृतिक कार्यक्रम

 


76वें गणतंत्र दिवस पर एमडीवी इंटर कॉलेज में आयोजित हुआ सांस्कृतिक कार्यक्रम


रिपोर्ट:- आर के मिश्रा

परसपुर गोण्डा।। शिक्षा क्षेत्र परसपुर अन्तर्गत महर्षि दयानंद वैदिक इंटर कॉलेज में 76वें गणतंत्र दिवस को महोत्सव के रूप में बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस दौरान विद्यालय के प्रशासक डॉक्टर शिव कुमार सिंह तथा फतेह बहादुर सिंह, प्रधानाचार्य सुरेन्द्र कुमार तिवारी,उप प्रधानाचार्य दर्शन कुमार के द्वारा मान सम्मान के साथ ध्वजारोहण किया गया। 



तत्पश्चात सरस्वती पूजन एवं दीप प्रज्वलन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।कार्यक्रम का संचालन चंद्र प्रकाश मिश्रा एवं उपमा तिवारी द्वारा बहुत ही सुचारू रूप से किया गया।



तत्पश्चात विद्यालय के छात्र छात्राओं द्वारा भाषण,वादविवाद एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम की बहुत ही मनमोहक प्रस्तुति की गई। डॉक्टर शिव कुमार सिंह ने बच्चों का उत्साह वर्धन करते हुये कार्यक्रम में प्रतिभागी छात्र छात्राओं को पुरस्कार एवं मिष्ठान वितरण किया। 


         सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करते विद्यालय के बच्चे

         इस अवसर पर कार्यालय प्रभारी निधि सिंह,अजय कुमार सिंह,विकास सिंह,मंजीत राजपूत,डी पी मिश्रा,पवनकुमार शुक्ला,चंद्रप्रकाश मिश्रा,सोमिल रस्तोगी,शत्रोहन राजपूत,विजय सिंह,सतीश तिवारी,बृज किशोर,निधि चतुर्वेदी,मीना सिंह,शशि सिंह,वंदना श्रीवास्तव,नंदनी ,अनुपम ,शिल्पी पाण्डेय,अनामिका,नील कमल सिंह,तनुजा सिंह सहित समस्त स्टाफ उपस्थित रहा ।



Popular posts from this blog

सपा नेता हत्याकांड का पांचवां आरोपी भी चढ़ा पुलिस के हत्थे

संदिग्ध परिस्थितियों में मिला 29वर्षीय युवक का शव,परिजनों न्त्याके की आशंका

तुलसी स्मारक इंटर कॉलेज में प्री-बोर्ड परीक्षा का शुभारंभ, शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुआ प्रथम दिवस