कम्बल वितरण कर समाजसेवी युवानेता राहुल सिंह चौहान ने मनाया पूर्व सांसद का जन्मदिन


कम्बल वितरण कर समाजसेवी युवा नेता राहुल सिंह चौहान ने मनाया पूर्व सांसद का जन्मदिन


रिपोर्ट:- आर के मिश्रा

कम्बल वितरण समारोह में उमड़ा जनसैलाब,रोड जाम आवागमन रहा बाधित,सुरक्षाकर्मियों ने सम्हाली कमान...…..

परसपुर गोण्डा।। नगर पंचायत परसपुर स्थित महाकवि तुलसीदास पीजी कॉलेज में पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह के जन्मदिन के उपलक्ष्य में शनिवार को कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस बावत जानकारी देते हुये पूर्व मण्डल अध्यक्ष डॉ0 एसपी सिंह ने बताया कि आगामी आठ जनवरी को कैसरगंज लोकसभा क्षेत्र के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह के जन्मदिन समारोह के मद्देनजर परसपुर विकास खण्ड के वैशन पुरवा निवासी युवा समाजसेवी राहुल सिंह चौहान के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में सैकड़ों जरूरतमंदों को कंबल वितरित किए गए। उन्होंने कहा कि गरीब,असहाय,बृद्धजनों को सर्दी से निजात दिलाने के लिये कंबल वितरित किया गया।



         सर्वप्रथम माता सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का श्रीगणेश किया गया। तदुपरांत मुख्य अतिथि के रूप में पधारे पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह का महाविद्यालय के एनसीसी कैडेटों तथा पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा पुष्पमाला पहनाकर स्वागत किया गया।ततपश्चात केक काटकर पूर्व सांसद के जन्मदिन का जश्न मनाने के पश्चात कंबल वितरण कार्यक्रम की शुरुआत की गयी।



     

           वहीं समाजसेवी युवा नेता राहुल सिंह चौहान ने कहा कि इस  कार्यक्रम का मुख्य यह है कि उन्होंने समाजसेवा की भावना से इस कड़ाके की ठंड से निजात दिलाने के लिये गरीब,असहाय, बृद्धा सहित जरूरतमंदों तक एक छोटी सी मदद पहुंचाना उनका मुख्य उद्देश्य था। श्रीचौहान ने कहा कि नेता जी जन्मदिन पर नंदिनी नगर में आगामी 8 जनवरी को आयोजित होने वाले जन्मदिन समारोह से पहले यह पहल की गई है,ताकि समाजसेवा का संदेश ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंच सके।उन्होंने कहा कि कर्नलगंज विधान सभा क्षेत्र के विभिन्न हिस्सों से बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। आयोजन के दौरान क्षेत्रवासियों और समर्थकों ने राहुल सिंह चौहान के प्रयासों की सराहना करते हुये पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।



       इस अवसर पर महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ0 बीना सिंह,डॉ0 सीमा तिवारी,डॉ0 श्रेयांशी ठाकुर,डॉ0 दयाशंकर मिश्रा,सुभाष पाण्डेय,पूर्व मंडल अध्यक्ष डॉ0 शिव प्रकाश सिंह,जिला पंचायत सदस्य रेनू दुबे,अकबाल बहादुर तिवारी,कुंवर राजेंद्र सिंह,कुंवर विजय बहादुर सिंह बच्चा साहब समेत बड़ी संख्या में क्षेत्रीय गणमान्यजन उपस्थित रहे।

Popular posts from this blog

सपा नेता हत्याकांड का पांचवां आरोपी भी चढ़ा पुलिस के हत्थे

संदिग्ध परिस्थितियों में मिला 29वर्षीय युवक का शव,परिजनों न्त्याके की आशंका

तुलसी स्मारक इंटर कॉलेज में प्री-बोर्ड परीक्षा का शुभारंभ, शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुआ प्रथम दिवस