तीन दिवसीय स्काउट गाइड प्रशिक्षण का प्रमाणपत्र वितरण के साथ हुआ समापन


तीन दिवसीय स्काउट गाइड प्रशिक्षण का प्रमाणपत्र वितरण के साथ हुआ समापन

रिपोर्ट:- आर के मिश्रा

परसपुर गोण्डा।। शिक्षा क्षेत्र परसपुर के महर्षि दयानंद वैदिक इंटर कॉलेज में आयोजित तीन दिवसीय स्काउट गाइड प्रशिक्षण शिविर बृहस्पतिवार को सम्पन्न हुआ।तीन दिवसीय स्काउट गाइड शिविर का प्रमाणपत्र वितरण के साथ संपन्न हुआ। विद्यालय के प्रधानाचार्य सुरेंद्र तिवारी ने बताया कि उक्त प्रशिक्षण शिविर का मंगलवार से बृहस्पतिवार तक चलने वाले तीन दिवसीय स्काउट गाइड शिविर के अंतिम दिवस के दौरान स्काउट प्रशिक्षक एवं तहसील काउंसलर मोहम्मद तुफैल द्वारा विद्यार्थियों को टेंट पिचिंग एवं कम संसाधनों के माध्यम से तम्बू का निर्माण तथा विषम परिस्थितियों में बिना बर्तन भोजन बनाना सिखाया गया। 


प्रतिभागी छात्र छात्राओं ने रंगबिरंगे तंबू बनाकर फूलों गुब्बारों रंगोलियों आदि से सजाते हुये,बिना बर्तन के भोजन बनाया। उक्त कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शिवकुमार सिंह व विशिष्ट अतिथि के रूप में पधारे फतेह बहादुर सिंह सहित सभी अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। प्रशिक्षक तुफैल अहमद ने कहा कि स्काउटिंग गाइडिंग युवाओं के लिए एक शैक्षणिक आंदोलन है, जिसका उद्देश्य आत्म अनुशासन, समाज सेवा और देशभक्ति के मूल्यों को विकसित करके उनके चरित्र का निर्माण करना है।वहीं विषम परिस्थिति के दौरान अल्प संसाधनों में जीवन यापन करने को सिखाया गया।प्रशिक्षण से शारीरिक और मानसिक विकास के साथ जिम्मेदार नागरिक बनना हमारा परम् कर्तव्य हैं।


 मुख्य अतिथि शिव कुमार सिंह ने बच्चो से तीन दिवसीय शिविर में सिखाये गए चीजों को अपने जीवन मे उतारने की सीख देते हुये कहा कि स्काउट्स का प्रशिक्षण विषम परिस्थितियों में व कम संसाधनों में जीवन जीने की कला सिखाता है।



विशिष्ट अतिथि फतेह बहादुर सिंह ने अपने सम्बोधन में कहा कि नई पीढ़ी के बच्चे संस्कार विहीन होते जा रहे है।स्काउट गाइड के माध्यम से इन सभी बच्चों को संस्कार के बारे में बताया जाता है कि अपने माता पिता ,गुरुजनों एवं बड़े बुजुर्गों का आदर सम्मान करना चाहिए उनकी प्रेरणा व आशीर्वाद से आपको सफलता की प्राप्ति होगी।कार्यक्रम के अंत मे छात्रों द्वारा बनाये गये टेन्ट का अतिथियों द्वारा अवलोकन करने के पश्चात प्रमाणपत्र वितरित कर समापन किया गया।




               इस अवसर पर शिविर संयोजक व उप प्रधानाचार्य दर्शन कुमार,गाईड कैप्टन सोमिल रस्तोगी,निधि सिंह,अजय कुमार सिंह,विकास सिंह,मंजीत राजपूत,शशि सिंह,राजेश सिंह,देवी प्रसाद मिश्रा,चंद्र प्रकाश मिश्रा,बृजकिशोर,विजय सिंह,नंदनी,नीतू पांडेय,सतीश तिवारी,वंदना श्रीवास्तव,छात्रा श्रेया सिंह,आराध्या श्रीवास्तव,देवांशी सिंह एवं अन्य तमाम छात्र छात्राओं ने प्रतिभाग किया।

Popular posts from this blog

सपा नेता हत्याकांड का पांचवां आरोपी भी चढ़ा पुलिस के हत्थे

संदिग्ध परिस्थितियों में मिला 29वर्षीय युवक का शव,परिजनों न्त्याके की आशंका

तुलसी स्मारक इंटर कॉलेज में प्री-बोर्ड परीक्षा का शुभारंभ, शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुआ प्रथम दिवस