विधानसभा क्षेत्र कर्नलगंज के नवनियुक्त व पूर्व मण्डल अध्यक्षो का विधायक अजय सिंह ने किया स्वागत


विधानसभा क्षेत्र कर्नलगंज के नवनियुक्त व पूर्व मण्डल अध्यक्षो का विधायक अजय सिंह ने किया स्वागत

रिपोर्ट:- आर के मिश्रा

परसपुर गोण्डा।। विधानसभा क्षेत्र कर्नलगंज के विधायक अजय सिंह द्वारा नवनियुक्त सभी मण्डल अध्यक्षों का स्वागत किया गया।बताते चलें कि बुधवार को विकास खण्ड परसपुर के ग्राम कडरू तारा स्थित निज आवास पर भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व द्वारा हुए सांगठनिक चुनाव के पश्चात निर्वाचित हुए विधानसभा के अंतर्गत सभी गणमान्य मंडल अध्यक्ष में वंश बहादुर सिंह मण्डल अध्यक्ष परसपुर,आशीष गिरी मण्डल अध्यक्ष कर्नलगंज नगर,हरिओम ओझा मण्डल अध्यक्ष सरयू,माधवराज तिवारी मण्डल अध्यक्ष कर्नलगंज ग्रामीण,संजय गौतम मण्डल गोपालग्राम को आमंत्रित कर सभी का पुष्प माला पहनाकर स्वागत करते हुये नववर्ष की बधाई देते हुए भारत के संविधान की मूल प्रति प्रदान किया।तदुपरांत भाजपा व राष्ट्र के निर्माण मे प्रमुख स्थान रखने वाले पूज्य बाबा साहेब अम्बेडकर जी, श्यामा प्रसाद मुख़र्जी जी, पंडित दीन दयाल उपाध्याय जी व पंडित अटल विहारी वाजपेयी जी की छाया चित्र प्रदान कर उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनायें प्रदान कर सम्मानित किया।


इसी क्रम में नवनिर्वाचित जिला प्रतिनिधिगण एवं पूर्व मंडल अध्यक्षगणों को भी सम्मानित करते हुए उनके कार्यकाल को सराहना करते हुये कहा कि पूर्व में रहे सभी मण्डल अध्यक्षों का कार्य बहुत ही उत्तम एवं प्रशंसनीय रहा। 

      इस दौरान नवनियुक्त मण्डल अध्यक्षों से वार्ता करते हुये विधायक अजय सिंह ने कहा कि पार्टी द्वारा सभी को एक महत्वपूर्ण पद प्रदान कर एक विशेष जिम्मेदारी सौंपी गई है।उन्होंने कहा कि मुझे आशा ही नही पूर्ण विश्वास है कि सभी लोग पूरी मेहनत व लगन के साथ उक्त जिम्मेदारी का निर्वहन करते हुये पार्टी द्वारा जनहित में संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी जन जन तक पहुंचाते हुये पार्टी को और शीर्ष तक पहुंचाने के लिये सदैव प्रयासरत रहेंगे।

Popular posts from this blog

सपा नेता हत्याकांड का पांचवां आरोपी भी चढ़ा पुलिस के हत्थे

संदिग्ध परिस्थितियों में मिला 29वर्षीय युवक का शव,परिजनों न्त्याके की आशंका

तुलसी स्मारक इंटर कॉलेज में प्री-बोर्ड परीक्षा का शुभारंभ, शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुआ प्रथम दिवस