सड़क हादसे में 25 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत,पुलिस मौके पर
सड़क हादसे में 25 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत,पुलिस मौके पर
रिपोर्ट:- आर के मिश्रा
परसपुर गोण्डा।। थाना क्षेत्र परसपुर अन्तर्गत करनैलगंज मार्ग स्थित प्राथमिक विद्यालय आटा प्रथम के पास हुये सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत हो गयी।मौत की खबर पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया।मृतक के चाचा संजय सिंह ग्राम कडरू निवासी ने पुलिस को तहरीर देकर अवगत कराया कि सड़क हादसे में उसके 25 वर्षीय भतीजे सूरज सिंह की मौत हो गयी। सरकारी स्कूल के समीप सड़क हादसे में बाइक सवार सूरज सिंह नामक 25 वर्षीय युवक की दर्दनाक मृत्यु हो गयी। उन्होंने बताया कि हादसे के दौरान बाइक भी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई।सूचना पर मौके पर पहुंचे वरिष्ठ उप निरीक्षक सभाजीत सिंह ने उक्त घटना की जानकारी ली,तथा शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की विधिक कार्यवाही करने के पश्चात पोस्टमार्टम हेतु जिला मुख्यालय भेज दिया।
