राजनीति शास्त्र की प्रयोगात्मक परीक्षा आगामी तेरह जनवरी को
राजनीति शास्त्र की प्रयोगात्मक परीक्षा आगामी तेरह जनवरी को
रिपोर्ट:-आर के मिश्रा
गोण्डा।। नगर पंचायत परसपुर स्थित महाकवि तुलसीदास स्नातकोत्तर महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ0 वीना सिंह ने महाविद्यालय के बीए प्रथम,तृतीय एवं पंचम सेमेस्टर व एमए प्रथम व तृतीय सेमेस्टर के राजनीति शास्त्र (पोलिटिकल साइंस) के समस्त छात्र छात्राओं से अपील करते हुये कहा है कि उक्त विषय राजीनीति शास्त्र की प्रयोगात्मक परीक्षा आगामी 13 जनवरी दिन सोमवार को प्रातः 10 बजे से सम्पन्न होगी। उन्होंने सभी छात्र-छात्राओं को प्रयोगात्मक परीक्षा के दिन प्रातः 10 बजे प्रवेश पत्र के साथ अनिवार्य रूप से उपस्थित होने की अपील की। उक्त जानकारी महाविद्यालय के विभागाध्यक्ष राजनीति शास्त्र डॉ0 एसपी सिंह ने दी।
