प्रयागराज से वापस आ रही श्रद्धालुओं की बस से टकराई थाने की बोलेरो हुई क्षतिग्रस्त, सवार सुरक्षाकर्मी सुरक्षित
प्रयागराज से वापस आ रही श्रद्धालुओं की बस से टकराई थाने की बोलेरो हुई क्षतिग्रस्त, सवार सुरक्षाकर्मी सुरक्षित
रिपोर्ट:-आर के मिश्रा
परसपुर गोण्डा।। थाना क्षेत्र परसपुर अन्तर्गत करनैलगंज सीबीएन मार्ग पर बुधवार देररात्रि को घने कोहरे के कारण थाना पुलिस की सरकारी बोलेरो श्रद्धालुओं से भरी टूरिस्ट बस से टकरा गई। प्राप्त जानकारी के मुताबिक हादसा पचईपुरवा गांव के समीप हुआ,जहां इंस्पेक्टर दिनेश सिंह हमराहियों के साथ अपराधियों की धरपकड़ के लिए क्षेत्र भ्रमण पर निकले थे। घना कोहरा होने के कारण सड़क पर आगे की स्थिति स्पष्ट नहीं हो सकी।प्रयागराज के महाकुंभ से लौट रही श्रद्धालुओं से भरी बस से पुलिस की बोलेरो पीछे से बस के पिछले हिस्से से टकरा गई। इस टक्कर में बोलेरो का बायां अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया,हालांकि सभी पुलिसकर्मी सुरक्षित रहे।
इस बावत प्रभारी निरीक्षक दिनेश सिंह ने बताया कि हादसे के समय उपनिरीक्षक अमन कनौजिया,चालक राजेश कुशवाहा और अन्य पुलिसकर्मी बोलेरो में मौजूद थे।
