अनियंत्रित होकर ट्रेक्टर ट्राली पलटी,चालक की दबकर हुई मौत


अनियंत्रित होकर ट्रेक्टर ट्राली पलटी,चालक की दबकर हुई मौत

रिपोर्ट:- आर के मिश्रा

गोण्डा।। जनपद गोण्डा अन्तर्गत देहात कोतवाली के बालपुर जाट में ट्रैक्टर ट्राली पलटने से चालक की दर्दनाक मौत हो गई।प्राप्त जानकारी के मुताबिक बीती रात्रि  ट्रैक्टर ट्राली पलट जाने से उसके नीचे दबकर ग्राम बालपुर जाट के मजरा पवनपुर टेपरा निवासी चालक रामबाबू उर्फ बबलू सिंह (45) गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल अवस्था मे परिजनों के द्वारा आनन फानन में जिला अस्पताल पहुंचाया ग़या, जहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जिसकी सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक की पत्नी रजनी देवी सहित परिवार के लोगों का रो रोकर बुरा हाल है। सूत्रों के मुताबिक वह बिजली विभाग में ठेकेदारी करने वाले मदन लाल गोस्वामी का ट्रैक्टर का चालक था। जोकि बिजली विभाग के काम से गोण्डा गया था,जहां से वापस आते समय ट्रेक्टर ट्राली अनियंत्रित होकर पलट गई।

Popular posts from this blog

सपा नेता हत्याकांड का पांचवां आरोपी भी चढ़ा पुलिस के हत्थे

संदिग्ध परिस्थितियों में मिला 29वर्षीय युवक का शव,परिजनों न्त्याके की आशंका

तुलसी स्मारक इंटर कॉलेज में प्री-बोर्ड परीक्षा का शुभारंभ, शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुआ प्रथम दिवस