तीन दिवसीय स्काउट गाइड शिविर के शुभारंभ में ध्वज बांधने की दी गयी जानकारी
तीन दिवसीय स्काउट गाइड शिविर के शुभारंभ में ध्वज बांधने की दी गयी जानकारी
रिपोर्ट:- आर के मिश्रा
परसपुर गोण्डा।। नगर स्थित महर्षि दयानंद वैदिक इण्टर कॉलेज में तीन दिवसीय स्काउट गाइड प्रशिक्षण शिविर का मंगलवार को शुभारंभ किया गया।इस बावत स्काउट गाइड के प्रशिक्षक व तहसील काउंसलर मोहम्मद तुफैल ने जानकारी देते हुये बताया कि उक्त स्काउट गाइड शिविर में बच्चों को विभिन्न जानकारी प्रदान की जाती है।शिविर के प्रथम दिवस में स्काउट के प्रतिभागी छात्र छात्राओं को ध्वज बांधना,ध्वज स्थल पर सम्मान के साथ खड़े होना सहित अन्य स्काउट सम्बन्धी तमाम जानकारी से अवगत कराया गया तदुपरांत सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान छात्र छत्राओं द्वारा देशभक्ति कविताओं व भक्ति गीतों की मनमोहक प्रस्तुति की।
इस दौरान शिविर संचालक प्रधानाचार्य सुरेन्द्र कुमार तिवारी तथा शिविर संयोजक उप प्रधानाचार्य दर्शन कुमार ने बताया कि विद्यालय में तीन दिवसीय स्काउट गाइड प्रशिक्षण शिविर में तकरीबन सौ छात्राएं तथा डेढ़ सौ छात्रों ने प्रतिभाग किया।उन्होंने बताया कि उक्त शिविर 14 जनवरी से आरम्भ हुआ जोकि आगामी 16 जनवरी को सम्पन्न होगा।
इस दौरान गाईड कैप्टन उपमा तिवारी,विकास सिंह, सतीश तिवारी,कृष्णकुमार तिवारी,पंकज शुक्ला,सोमिल रस्तोगी, विजय सिंह, कार्यालय प्रभारी निधि सिंह उपस्थित रहे।



