राममंदिर की पहली वर्षगांठ द्वादशी तिथि (11जनवरी) को काशी विश्वनाथ धाम में होगा दीपोत्सव,जगमग होंगे काशी के देवालय

 


राममंदिर की पहली वर्षगांठ द्वादशी तिथि (11जनवरी) को काशी विश्वनाथ धाम में होगा दीपोत्सव,जगमग होंगे काशी के देवालय  

रिपोर्ट:- आर के मिश्रा

वाराणसी।। श्रीराम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा की पहली वर्षगांठ पर काशी में भी उल्लास और उमंग नजर आएगा। श्री काशी विश्वनाथ धाम से लेकर काशी के प्रमुख मंदिरों में दीपोत्सव मनाया जाएगा। वहीं प्रभु श्रीराम के नाम पर घर-घर दीप जलाए जाएंगे। शहर में धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजन किए जाएंगे। 

पिछले वर्ष 22 जनवरी को पौष शुक्ल द्वादशी तिथि पर अयोध्या में राम मंदिर में बाल स्वरूप श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा हुई थी। काशी के आचार्यों ने ही प्रभु की प्राण प्रतिष्ठा के अनुष्ठान को पूर्ण कराया था। इस बार पौष शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि 11 जनवरी को पड़ेगी। इसी दिन राममंदिर में भगवान राम के विग्रह बालक राम की प्राण प्रतिष्ठा के एक साल पूरे होंगे। इस अवसर पर श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में दीपोत्सव का आयोजन किया जाएगा। 

काशी विश्वनाथ धाम के साथ ही मां अन्नपूर्णा मंदिर, विशालाक्षी मंदिर, दुर्गा मंदिर, दक्षिणेश्वरी काली, मणि मंदिर सहित शहर के सभी मंदिरों में दीपोत्सव के साथ ही विविध अनुष्ठान होंगे। शहर के राम मंदिरों में भी आयोजन की तैयारियां चल रही हैं। शहर की सामाजिक संस्थाओं की ओर से इस दिन को यादगार बनाने के लिए धार्मिक और सांस्कृतिक अनुष्ठान किए जाएंगे। उस दिन मां गंगा की विशेष आरती होगी।

Popular posts from this blog

सपा नेता हत्याकांड का पांचवां आरोपी भी चढ़ा पुलिस के हत्थे

संदिग्ध परिस्थितियों में मिला 29वर्षीय युवक का शव,परिजनों न्त्याके की आशंका

तुलसी स्मारक इंटर कॉलेज में प्री-बोर्ड परीक्षा का शुभारंभ, शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुआ प्रथम दिवस