सहकार भारती के जिला उपाध्यक्ष बने त्रिलोकी सिंह,क्षेत्रवासियों ने दी शुभकामनाएं
सहकार भारती के जिला उपाध्यक्ष बने त्रिलोकी सिंह,क्षेत्रवासियों ने दी शुभकामनाएं
रिपोर्ट:- आर के मिश्रा
गोण्डा।। जनपद गोण्डा अन्तर्गत विधानसभा क्षेत्र करनैलगंज के ब्लॉक परसपुर ग्राम बैसन पुरवा निवासी त्रिलोकी सिंह को बीजेपी के उत्तर प्रदेश सहकार भारती गोण्डा का जिला उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया है। इनके मनोनयन की खबर मिलते ही क्षेत्रियजनों ने शुभकामनाएं देना शुरू कर दिया। त्रिलोकी सिंह की कार्य क्षमता और संगठन के प्रति समर्पण को देखते हुए संगठन के प्रदेश अध्यक्ष द्वारा त्रिलोकी सिंह को जिला उपाध्यक्ष मनोनीत कर मनोनयन पत्र सौपते हुये संगठन की विचारधारा को जन जन तक पहुंचाने तथा आगामी 2027 विधानसभा चुनाव में अहम योगदान का निर्देशित किया गया।इस बावत जिला उपाध्यक्ष त्रिलोकी सिंह ने कहा कि संगठन द्वारा सौंपी गई जिम्मेदारियों का पूरी ईमानदारी एवं कर्तव्य निष्ठा के साथ निर्वहन करूंगा।
इस अवसर पर डॉ0 शिवप्रकाश सिंह विभागाध्यक्ष राजनीति शास्त्र,कुँवर बहादुर सिंह,विपिन कुमार उर्फ पिंकू सिंह,प्रदीप कुमार तिवारी,कुँवर राजेंद्र सिंह उर्फ बच्चा साहब,भूपेंद्र सिंह,सूर्यकांत सिंह,शिवकुमार सिंह,उदयप्रताप सिंह उर्फ लल्लू सहित तमाम क्षेत्रियजनों ने शुभकामनाएं दीं हैं।

