राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे का इतना बड़ा अपमान,26 जनवरी के फहराया राष्ट्रीय ध्वज,28 जनवरी तक फहराता रहा,नही उतरा, वाह रे जिम्मेदार
राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे का इतना बड़ा अपमान,26 जनवरी के फहराया राष्ट्रीय ध्वज,28 जनवरी तक फहराता रहा,नही उतरा, वाह रे जिम्मेदार
रिपोर्ट:- आर के मिश्रा
परसपुर गोण्डा।। विकास खण्ड परसपुर अन्तर्गत ग्राम पंचायत मधईपुर खांडेराय स्थित पंचायत भवन पर गत 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में विभागीय अधिकारी कर्मचारियों द्वारा ससम्मान ध्वजारोहण किया गया।दुख की बात यह है कि भारतीय संविधान को ताख पर रखते हुये ग्राम प्रधान,ग्राम पंचायत सचिव, पंचायत सहायक ने राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे को उतारना मुनासिब नही समझा। जबकि सूर्यास्त से पहले ही राष्ट्रीय ध्वज कोउतारने का नियम है।
बताते चलें कि 26 जनवरी के फहराया हुआ राष्ट्रीय ध्वज 28 जनवरी की शाम तक सम्मानपूर्वक उतारने की जहमत किसी ने नही उठाया। इस वजह से राष्ट्रीय ध्वज खुद ही मायूस होकर शर्म से सर झुकाकर उतारने वाले आला अफसरों की बाट जोह रहा है।भारत मे राष्ट्रीय ध्वज का इतना सम्मान शायद ही कहीं हुआ होगा। ग्रामीणों के मुताबिक गणतंत्र दिवस के दिन झण्डारोहण किया गया था तब से उक्त पंचायत भवन पर कोई आला अफसर तथा कर्मचारी झंडा उतारने की तो बात दूर झांकने तक नही आये।


