गोण्डा की बिटिया ने लंदन में भी लहराया परचम,मिल रही बधाईयाँ
गोण्डा की बिटिया ने लंदन में भी लहराया परचम,मिल रही बधाईयाँ
रिपोर्ट:- आर के मिश्रा
परसपुर गोण्डा।। जनपद गोण्डा अन्तर्गत विधानसभा क्षेत्र कर्नेलगंज से समाजवादी पार्टी से रहे पूर्व विधायक व उत्तर प्रदेश शासन के पूर्वमंत्री की पुत्री का लंदन के कॉलेज की मैरिट सूची में नाम आने पर जहाँ कॉलेज द्वारा उसे सम्मानित किया गया। वहीं उनके गृह जनपद एवं विधानसभा क्षेत्र से बधाइयों का सिलसिला निरन्तर जारी है। पूर्व मंत्री योगेश प्रताप सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि उनकी छोटी बेटी तृषा सिंह कानून में परास्नातक डिग्री की शिक्षा हेतु लंदन स्थित किंग्स कॉलेज की एलएलएम डिग्री की परीक्षा की मेरिट सूची में स्थान ग्रहण कर प्रदेश समेत जनपद का नाम रौशन किया है।
उन्होंने बताया कि सोमवार को रॉयल फेस्टिवल हॉल लंदन में आयोजित कॉलेज के दीक्षांत समारोह के दौरान तृषा सिंह को सम्मानित भी किया गया।उक्त दीक्षांत समारोह में पूर्व मंत्री की पत्नी पूर्व जिला पंचायत अध्यक्षा लक्ष्मी सिंह व बेटे चंदन को भी आमंत्रित किया गया था।
इस खुशी के मौके पर पूर्व प्रधान आटा अजय सिंह,राजेश मिश्रा जिला पंचायत सदस्य,संतोष सिंह खरथरी,असलम फारूकी,बड़कन्ने राईनी समेत तमाम क्षेत्रियजनों ने शुभकामनाएं व बधाईयाँ दी है।


