परसपुर पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी,चोरी की चार बाईक समेत दो बाइक चोर गिरफ्तार


परसपुर पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी,चोरी की चार बाईक समेत दो बाइक चोर गिरफ्तार

रिपोर्ट:- आर के मिश्रा
परसपुर गोण्डा।। परसपुर पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी,चोरी की चार बाईक समेत दो बाइक चोर गिरफ्तार के पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल में निर्देशक्रम में थाना प्रभारी निरीक्षक दिनेश सिंह के नेतृत्व में वरिष्ठ उपनिरीक्षक सभाजीत सिंह  मय हमराह पुलिस फोर्स के साथ भौरीगंज पसका मोड़ के पास रात्रिगस्त/वाहन चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध मोटरसाइकिल सवार  को रोककर पूछताछ की गयी।वरिष्ठ उपनिरीक्षक सभाजीत सिंह ने बताया कि संदिग्ध बाइकसवारों से कड़ाई से पूछताछ किये जाने पर पता चला कि इनका एक संगठित गिरोह है जो आर्थिक लाभ कमाने के लिये चोरी करते हैं।उन्होंने बताया को ये लोग अभी कुछ ही दिन पूर्व राजधानी लखनऊ के आलमबाग से एक होण्डा साइन मोटरसाइकिल चोरी की है, तथा तीन अन्य मोटरसाइकिल अलग अलग जगहों से चुराई गई है।
इस बावत प्रभारी निरीक्षक दिनेश सिंह ने बताया कि थाना क्षेत्र परसपुर अतर्गत ग्राम परेटा बघईपुरवा निवासी सूरज मिश्रा व शिवा मिश्रा को गिरफ्तार कर उनके निशानदेही पर चौहान पुरवा परेटा के पास बंधे से तीन चोरी की मोटरसाइकिल दो (हीरो होण्डा स्पेलेंडर, एक बजाज सीटी100 एवं कूटरचितनम्बर प्लेट बरामद कर विधिक धाराओं के अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्तगणों को माननीय न्यायालय चालान भेज दिया गया है।उन्होंने बताया कि गिरफ्तारकर्ता टीम में वरिष्ठ उपनिरीक्षक वीरेन्द्र श्रीवास्तव, उपनिरीक्षक दिनेश सिंह,कांस्टेबल सुबेन्द्र सिंह,उपेन्द्र रावत,मनीष कुमार शामिल रहे।

Popular posts from this blog

सपा नेता हत्याकांड का पांचवां आरोपी भी चढ़ा पुलिस के हत्थे

संदिग्ध परिस्थितियों में मिला 29वर्षीय युवक का शव,परिजनों न्त्याके की आशंका

तुलसी स्मारक इंटर कॉलेज में प्री-बोर्ड परीक्षा का शुभारंभ, शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुआ प्रथम दिवस