ठंढ व शीतलहर को मद्देनजर 16 से 18 जनवरी तक रहेगा अवकाश,कक्षा एक से आठ तक के स्कूल बंद


 ठंढ व शीतलहर को मद्देनजर 16 से 18 जनवरी तक रहेगा अवकाश,कक्षा एक से आठ तक के स्कूल बंद

रिपोर्ट:- आर के मिश्रा

परसपुर गोण्डा।। जनपद की जिलाधिकारी नेहा शर्मा द्वारा बुधवार को देर शाम दिये गये आदेश पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अतुल कुमार तिवारी ने ठंढ तथा शीतलहरी के दृष्टिगत सोलह जनवरी से अट्ठारह जनवरी तक कक्षा एक से लेकर कक्षा आठ तक अवकाश का आदेश जारी किया है। उक्त जारी आदेश के अनुसार परिषदीय प्राथमिक व उच्च प्राथमिक, सहायता प्राप्त, मान्यता प्राप्त, सीबीएसई, आईसीएससी बोर्ड सहित समस्त बोर्ड द्वारा संचालित विद्यालयों में अध्ययनरत सभी बच्चों के लिए अवकाश घोषित किया है। ज़बकि शिक्षक सहित अन्य कर्मी विद्यालय में ससमय उपस्थित होकर विभागीय कार्यों का सम्पादन करेंगे।

Popular posts from this blog

सपा नेता हत्याकांड का पांचवां आरोपी भी चढ़ा पुलिस के हत्थे

संदिग्ध परिस्थितियों में मिला 29वर्षीय युवक का शव,परिजनों न्त्याके की आशंका

तुलसी स्मारक इंटर कॉलेज में प्री-बोर्ड परीक्षा का शुभारंभ, शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुआ प्रथम दिवस