खनन विभाग ने की बड़ी कार्यवाही, जेसीबी सहित 05 ट्रैक्टर ट्राली को पकड़ा
रिपोर्ट:- आर के मिश्रा
गोण्डा।। खनन विभाग एवं पुलिस बल खोरहंसा चौकी, थाना कोतवाली देहात द्वारा ग्राम रोहांवा के गाटा सं० 34/0.9750 हे0 तहसील व जनपद गोण्डा में एक जे०सी०बी० मशीन व 05 अदद ट्रैक्टर ट्राली मिट्टी का अवैध खनन करते हुए पाये गये। मिट्टी सी०एस०वी० ईंट भट्ठा स्थित ग्राम सोनी हरलाल मझवा पर ले जाया जा रहा था। ईट भट्ठा स्वामी चन्द्र शेखर वर्मा निवासी- 5 द्वारिकापुरी सेक्टर 8, इन्दिरा नगर लखनऊ के निवासी हैं,भट्ठा स्वामी द्वारा बिना वैध परमीशन के मिट्टी का अवैध खनन करके परिवहन किया जा रहा था, जो खनिज नियमावली-2021 के नियम-3, 58, 72 व खनिज अधिनियम 1957 की धारा 4 व 21 का उल्लंघन है।
उन्होंने बताया है कि सभी वाहनों को पुलिस चौकी खोरहंसा थाना कोतवाली देहात की अभिरक्षा में दिया गया है। जे०सी०बी० सं०-UP43T9998 के मालिक पवन कुमार वर्मा निवासी- धनौली, बभनर, थाना कोतवाली नगर के निवासी है। भट्ठा स्वामी द्वारा अपना अपराध कबूल करते हुए कम से कम जुर्माना लगाते हेतु अनुरोध किया गया है।