मार्ग दुर्घटना में पति पत्नी घायल व अबोध बच्ची की मौत
रिपोर्ट:- आर के मिश्रा
गोण्डा।। मार्ग दुर्घटना मे पति पत्नी व अबोध बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। वहां मौजूद लोगों ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुँचाया। जहां चिकित्सक ने बच्ची को मृत घोषित कर दिया। वहीं प्राथमिक उपचार के बाद पति को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया है।सोमवार को दोपहर बाद जनपद गोंडा के कोतवाली कर्नलगंज अंतर्गत गौरासिंहनापुर निवासी श्रीप्रकाश (45) अपनी पत्नी फूलमती व डेढ़ वर्षीय पुत्री परी के साथ बाइक से गोंडा की तरफ जा रहे थे।अभी वह ग्राम कादीपुर के पास पहुंचे ही थे कि अज्ञात वाहन की चपेट में आकर बाइक सहित सड़क पर गिर गए। जिससे श्री प्रकाश के साथ उनकी पत्नी फूलमती व डेढ़ वर्षीय अबोध बच्ची परी गंभीर रूप से घायल हो गई। आनन फानन मे वहां मौजूद लोगों ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कर्नलगंज पहुँचाया। जहां चिकित्सक ने बच्ची को मृत घोषित कर दिया। ज़ब की प्राथमिक उपचार के बाद श्री प्रकाश को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया तथा फूलमती का इलाज चल रहा है।
वहीं कोतवाल निर्भय नारायण सिंह ने बताया कि घटना संज्ञान मे नही है।