स्वीप कार्यक्रम के तहत सरयू घाट कर्नल


 स्वीप कार्यक्रम के तहत सरयू घाट कर्नलगंज में 2100 दीप जलाकर मतदान करने का दिया संदेश

रिपोर्ट:- आर के मिश्रा

गोण्डा।। लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 के दृष्टिगत जनपद में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के उपलक्ष्य में स्वीप कार्यक्रम के अन्तर्गत जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती नेहा शर्मा की अध्यक्षता में सरयू घाट करनैलगंज में दीपोत्सव कार्यक्रम का किया गया आयोजन।इस दौरान समस्त ग्रामीणों ने आगामी 20 मई को शतप्रतिशत मतदान करने के लिये हुंकार भरी। "मेरा गोण्डा मेरी शान 20 मई को करें मतदान" का नारा लगाते हुए सभी लोगों ने कहा कि हम लोग आगामी 20मई को शतप्रतिशत मतदान करने के लिए अपने घरों के आसपास के लोगों को जागरूक करेंगे।


 इसी कार्यक्रम के अन्तर्गत सरयू घाट करनैलगंज में  2100 दीप जलाकर मतदाता जागरूकता का संदेश दिया गया। इसके साथ ही सरयू नदी के पुल के ऊपर मेरा गोण्डा मेरी शान का लाइटिंग पट्टी लगाकर आने जाने वाले लोगों को 20 मई को शतप्रतिशत मतदान करने के लिए जागरूक किया जा रहा है।

👉आगामी 20 मई को शतप्रतिशत मतदान कराने का ग्रामीणों ने ली शपथ.....

          वहीं कार्यक्रम के दौरान वहां पर उपस्थित सभी महिलाओं ने आगामी 20 मई को शत प्रतिशत मतदान करने को लेकर एक साथ मिलकर शपथ ली, तथा कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों ने कहा कि हम सब मिलकर अपना स्वयं तो मतदान करेंगे ही परंतु अपने आसपास के लोगों को भी उत्साहित करते हुए शत प्रतिशत मतदान करने के लिए जागरूक करेंगे। 

                  उक्त कार्यक्रम के दौरान मुख्य विकास अधिकारी एम.अरुन्मोली, मुख्य राजस्व अधिकारी महेश प्रकाश, उप जिलाधिकारी कर्नलगंज भारत भार्गव, डिप्टी कलेक्टर अंकित वर्मा, जिला विद्यालय निरीक्षक राकेश कुमार, जिला विकास अधिकारी सुशील कुमार श्रीवास्तव, डीपीआरओ लालजी दूबे, डीसी एनआरएलएम जेएन राव, बीएसए, डीपीओ, उपनिदेशक कृषि प्रेम ठाकुर, ईओ करनैलगंज, लेखपाल, ग्राम पंचायत सचिव, राजस्व निरीक्षक सहित काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

Popular posts from this blog

सपा नेता हत्याकांड का पांचवां आरोपी भी चढ़ा पुलिस के हत्थे

संदिग्ध परिस्थितियों में मिला 29वर्षीय युवक का शव,परिजनों न्त्याके की आशंका

तुलसी स्मारक इंटर कॉलेज में प्री-बोर्ड परीक्षा का शुभारंभ, शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुआ प्रथम दिवस