मामा के यहाँ आये थे शादी में शामिल होने,बाइक से धो बैठे हाथ
मामा के यहाँ आये थे शादी में शामिल होने,बाइक से धो बैठे हाथ
रिपोर्ट:- आर के मिश्रा
गोण्डा।। जनपद गोण्डा अन्तर्गत कोतवाली मनकापुर के ग्राम ऐलनपुर ग्रंट निवासी बृजेश कुमार ने पुलिस को तहरीर देकर अवगत कराया है कि गत 26 अप्रैल शाम को वह अपनी बाइक से ग्राम अहिरन पुरवा बनकसिया शिवरतन सिंह निवासी अपने मामा मानिकराम जायसवाल के यहां शादी में शामिल होने गया था। रात्रि करीब दो बजे वह घर के लिए निकला। तब उसने जहां बाइक खड़ी किया था वहां पहुंचा तो उसकी बाइक उस स्थान पर मौजूद नही थी। काफी खोजबीन करने के बाद भी बाइक का कहीं पता नही चल सका। पीड़ित का आरोप है कि अज्ञात चोर उसकी बाइक चोरी कर ले गए।
इस बावत प्रभारी निरीक्षक मनकापुर ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर अज्ञात चोर के खिलाफ विधिक धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
