जमीन के चक्कर मे सास की हत्यारन बहु पहुंची सलाखों के पीछे,दो अभियुक्त पहले भी हुये हैं गिरफ्तार

जमीन के चक्कर मे सास की हत्यारन बहु पहुंची सलाखों के पीछे,दो अभियुक्त पहले भी हुये हैं गिरफ्तार


रिपोर्ट:- आर के मिश्रा

गोण्डा।। जनपद गोण्डा अन्तर्गत थाना धानेपुर मे गत 18 मई को वादिनी द्वारा लिखित तहरीर देकर अवगत कराया गया कि प्रार्थीनी की माँ मेरे साथ काफी समय से निवास कर रही थी मेरे सेवाभाव से प्रसन्न होकर अपने हिस्से की कुछ जमीन मेरे नाम करने हेतु दिनांक 16.मई 2024 को रजिस्ट्री दफ्तर गोण्डा आयी थी। जिसका  मेरा भाई संतोष सिंह,भतीजा आवेश सिंह,भाभी संगीता सिंह व अन्य लोगो द्वारा विरोध करते हुए मेरी माँ को जबरदस्ती अपने घर ले गये तथा रात्रि में इन लोगो द्वारा मेरी माँ की हत्या कर दी गई। जिसकी लिखित सूचना पर स्थानीय पुलिस ने मु0अ0स0-138/2024, धारा 302, 34 भादवि बनाम संतोष सिंह आदि 6 नफर के विरूद्ध अभियोग पंजीकृत किया गया था। पुलिस अधीक्षक के निर्देशक्रम में घटना में संलिप्त अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु टीमों का गठन किया गया। इसी क्रम में 19.मई 2024 को 02 नामजद आरोपी अभियुक्तों को पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।तथा 22. मई बुधवार को थाना धानेपुर  प्रभारी निरीक्षक वेदप्रकाश शुक्ला मय हमराह हेड कांस्टेबल फहीमुद्दीन खाँ,महिला कांस्टेबल लाजवंती देवी के साथ वांछित अभियुक्ता संगीता सिंह को गूंगीदेई गाँव के बाहर रोड़ से गिरफ्तार कर लिया गया है । गिरफ्तार अभियुक्ता के विरूद्ध थाना धानेपुर पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की जा रही है।


👍पूछताछ का विवरण के दौरान हत्या करने की बताई वजह....

.


अभियुक्तगणों से पूछताछ के दौरान ज्ञात हुआ कि मृतका अपनी जमीन को अपनी बेटी के नाम रजिस्ट्री कराने हेतु रजिस्ट्री आफिस गोण्डा गयी थी। जिसका विरोध कर हम लोग अपनी माँ को अपने साथ घर ले आए और समझाने का प्रयास किया गया कि जमीन को अपने बेटी के नाम रजिस्ट्री न करे। नही मानने पर रात्रि में हम लोगो द्वारा अपनी माँ का गला दबाकर हत्या कर दी गयी।

Popular posts from this blog

सपा नेता हत्याकांड का पांचवां आरोपी भी चढ़ा पुलिस के हत्थे

संदिग्ध परिस्थितियों में मिला 29वर्षीय युवक का शव,परिजनों न्त्याके की आशंका

तुलसी स्मारक इंटर कॉलेज में प्री-बोर्ड परीक्षा का शुभारंभ, शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुआ प्रथम दिवस