मैप रीडिंग एवं एफसीबीसी प्रतियोगिता में एनसीसी की छात्र छात्राएं हुई शामिल,मैप रीडिंग में एलबीएस गोण्डा की टीम रही अव्वल

 


मैप रीडिंग एवं एफसीबीसी प्रतियोगिता में एनसीसी की छात्र छात्राएं हुई शामिल,मैप रीडिंग में एलबीएस गोण्डा की टीम रही अव्वल

रिपोर्ट:- आर के मिश्रा

परसपुर गोण्डा।। नगर पंचायत परसपुर स्थित महाकवि तुलसीदास पीजी कॉलेज परिसर में 48 यूपी वाहिनी एनसीसी के तत्वाधान में एक दिवसीय जिला स्तरीय अंतर महाविद्यालय/ अंतर विद्यालय में मैप रीडिंग प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। जिसमें जिला स्तर के 25 कॉलेजों के 69 कैडेट्स ने प्रतिभाग किया। प्रशासनिक अधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल रणयोद्ध सिंह द्वारा उक्त प्रतियोगिताबीके घोषित परिणाम में लाल बहादुर शास्त्री डिग्री कॉलेज प्रथम स्थान तथा ज्ञानदीप अकादमी बभनान द्वितीय स्थान तथा महाराजा देवी बख्स सिंह इंटर कॉलेज बेलसर तृतीय स्थान पर रही।विजेता कैडेट्स को प्रमाण पत्र और मेडल देकर सम्मानित किया गया।


      इस दौरान कमान अधिकारी कर्नल सुनील कपूर ने अपने सम्बोधन में कहा कि मैंप रीडिंग भारतीय थल सेना का महत्वपूर्ण अंग है। इसीलिए यह एनसीसी प्रशिक्षण का भी एक महत्वपूर्ण भाग माना जाता है। आगामी प्रतियोगिताओं हेतु पूर्ण रूप से तैयारी करने की अपील करते हुये कमान अधिकारी महोदय ने कैडेट्स को शुभकामनाएं देकर कहा कि किसी भी प्रतियोगिता में पूर्ण मनोयोग के साथ प्रतिभाग करें।



इस अवसर पर बटालियन के प्रशासनिक अधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल रणयोद्ध सिंह महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ0 वीना सिंह, मेजर राजेश द्विवेदी ,कैप्टन नरेंद्र कुमार मिश्रा,नीरज कुमार, मनी कुमार थापा, जितेंद्र कुमार, दुप पून, लेफ्टिनेंट हरेंद्र सिंह यादव लेफ्टिनेंट दीपक श्रीवास्तव तथा पी आई स्टाफ समेत कई एएनओ/सीटीओ उपस्थित रहे।


उक्त प्रतियोगिता में सीनियर विंग बालक वर्ग में एलबीएस पीजी कॉलेज के विशाल मिश्रा प्रथम व इसी कॉलेज के सत्यम मिश्रा द्वितीय रहे। सीनियर बालिका वर्ग में एलबीएस पीजी कॉलेज की निधि तिवारी प्रथम व इसी कॉलेज की गार्गी मिश्रा द्वितीय स्थान पर रही। वही जूनियर बालक वर्ग में महाराजा देवी बख्श सिंह इंटर कॉलेज के शनी गुप्ता प्रथम व इसी विद्यालय के संकेत तिवारी द्वितीय स्थान पर रहे। वही जूनियर बालिका वर्ग में ज्ञान दीप कॉलेज की अंशु प्रथम व इसी विद्यालय की शिवांगी मौर्या द्वितीय स्थान पर रहीं।

Popular posts from this blog

सपा नेता हत्याकांड का पांचवां आरोपी भी चढ़ा पुलिस के हत्थे

संदिग्ध परिस्थितियों में मिला 29वर्षीय युवक का शव,परिजनों न्त्याके की आशंका

तुलसी स्मारक इंटर कॉलेज में प्री-बोर्ड परीक्षा का शुभारंभ, शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुआ प्रथम दिवस