जमीनी विवाद में मारपीट मामले में दोषी पाये गये दो अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
रिपोर्ट:- आर के मिश्रा
गोण्डा।। विगत माह में बस्ती जनपद के छावनी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कलन्दरहा शंकरपुर निवासी विकास सिंह पुत्र स्व0 ओमप्रकाश सिंह द्वारा नवाबगंज में लिखित सूचना दी गयी कि जमीनी विवाद के चलते विपक्षी द्वारा गाली-गुप्ता देते हुए मारा-पीटा गया है तथा जान से मारने की धमकी दी गयी है। प्राप्त कितहरीर के आधार पर थाना नवाबगंज में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया था। विवेचना के दौरान दोषी पाए आरोपी अभियुक्तों में ग्राम दुर्गागंज निवासी दिनेश यादव पुत्र जगदम्बा यादव व ग्राम वजीराबाद निवासी श्रवण कुमार उर्फ गुड्डू पुत्र छेदीलाल को थाना नवाबगंज के उपनिरीक्षक संजीव सिंह,हेड कांस्टेबल राज किशोर,सुनील यादव,कांस्टेबल विजय कुमार के द्वारा महेशपुर मोड़ से गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्तगण के विरूद्ध थाना नवाबगंज पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 143/2024 धारा 323, 504, 506, 427, 325, 327 भा0द0वि0 के तहत विधिक कार्यवाही करने के पश्चात माननीय न्यायालय रवाना किया गया।