13 लोकसभा सीटों पर मतदान शुरू,सुबह नौ बजे तक हुआ 11.67% मतदान
13 लोकसभा सीटों पर मतदान शुरू,सुबह नौ बजे तक हुआ 11.67% मतदान
रिपोर्ट:- आर के मिश्रा
उत्तर प्रदेश की तेरह लोकसभा सीटों पर मतदान प्रक्रिया शुरू हो गयी है। बताते चलें कि लोकसभा सामान्य निर्वाचन चुनाव 2024 के चौथे चरण के दौरान उत्तर प्रदेश की बहराइच,खीरी,कानपुर,कन्नौज, अकबरपुर,इटावा,फरुखाबाद, उन्नाव,धौरहरा,मिश्रिख, सीतापुर,हरदोई व शाहजहांपुर लोकसभा सीटों पर मतदान सुबह से शांतिपूर्ण ढंग से शुरू हो गया।प्राप्त जानकारी के मुताबिक सुबह नौ बजे तक तकरीबन 11.67% मतदान किया जा चुका है।
