वरासत मामले में डीएम ने अपनाया कड़ा रुख,कार्यवाही का दिया आदेश

 


वरासत मामले में डीएम ने अपनाया कड़ा रुख,कार्यवाही का दिया आदेश

रिपोर्ट:- आर के मिश्रा

गोण्डा।। जनपद की जिलाधिकारी नेहा शर्मा ने नियम विरुद्ध वरासत दर्ज किए जाने की जनसुनवाई में सामने आए  प्रकरण की जांच पर खुलासे के बाद संबंधित राजस्व निरीक्षक के खिलाफ कार्यवाही के आदेश जारी कर दिए हैं। साथ ही उप जिलाधिकारी सदर को प.क.11 के निरस्तीकरण की कार्यवाही सुनिश्चित कर न्यायालय में लम्बित प्रकरण का 15 दिन में निस्तारण करने के भी आदेश दिए गए हैं। 

       जिलाधिकारी ने बताया कि बीती 24 मई को जनसुनवाई के दौरान चिस्तीपुर निवासी अरमान ने शिकायती पत्र देकर अवगत कराया कि उसके पिता नसीर गाटा संख्या 229, 133 के मालिक थे। उनकी मृत्य के बाद अरमान और उसके भाई इरफान के नाम वरासत जून 2022 में दर्ज कर दी गई थी। अरमान का आरोप है कि वरासत दर्ज होने के बावजूद राजस्व निरीक्षक/लेखपाल ने साजिश कर एक दूसरा प.क.11 दर्ज करा दिया। जबकि उपरोक्त प्रकरण में एक वाद पहले ही न्यायालय नायब तहसीलदार गोण्डा के समक्ष विचाराधीन है। 


👉 *एसडीएम सदर को तत्काल कार्यवाही कर सूचित करने के दिए आदेश.......


          जिलाधिकारी के आदेश पर उपजिलाधिकारी सदर अवनीश त्रिपाठी द्वारा जांच में शिकायत की पुष्टि होने पर जिलाधिकारी ने संबंधित राजस्व निरीक्षक के खिलाफ कार्यवाही व संबंधित राजस्व निरीक्षक को प्रतिकूल प्रवष्टि जारी करने के आदेश दिए गए हैं। जिलाधिकारी ने साफ किया है कि इस तरह के प्रकरणों में सम्मिलित किसी कोभी क्षम्य नहीं किया जाएगा।

Popular posts from this blog

सपा नेता हत्याकांड का पांचवां आरोपी भी चढ़ा पुलिस के हत्थे

संदिग्ध परिस्थितियों में मिला 29वर्षीय युवक का शव,परिजनों न्त्याके की आशंका

तुलसी स्मारक इंटर कॉलेज में प्री-बोर्ड परीक्षा का शुभारंभ, शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुआ प्रथम दिवस