शक्ति केंद्र सम्मेलन आटा में बैठक आयोजित कर लोकसभा चुनाव पर बनी रणनीति

रिपोर्ट:- आर के मिश्रा
परसपुर गोण्डा।। नगर पंचायत परसपुर अन्तर्गत आटा में अरुण कन्नौजिया के घर पर मंगलवार की सुबह शक्ति केंद्र सम्मेलन आयोजित किया गया। जिसमें सभी बूथ अध्यक्ष एवं कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर 20 तारीख को होने वाले मतदान को लेकर विशेष चर्चा परिचर्चा की गई और सभी कार्यकर्ताओं को अधिक से अधिक मतदान कराने की विशेष जिम्मेदारी सौंपी गई।साथ ही अपने क्षेत्रों में जाकर मतदाताओं से मिलने पर जोर दिया।
     इस दौरान अजीत सिंह,दरोगा गोस्वामी,प्रभारी रामू कनौजिया, अरविंद सिंह, प्रदीप तिवारी, त्रिलोकी सिंह,अरुण कुमार कनौजिया, राजू सैनी,बाबा जय गोपाल सोनी, शिवांश कनौजिया सहित शक्ति केंद्र आटा के अन्य  कार्यकर्ता व बूथ अध्यक्ष उपस्थित रहे।

Popular posts from this blog

सपा नेता हत्याकांड का पांचवां आरोपी भी चढ़ा पुलिस के हत्थे

संदिग्ध परिस्थितियों में मिला 29वर्षीय युवक का शव,परिजनों न्त्याके की आशंका

तुलसी स्मारक इंटर कॉलेज में प्री-बोर्ड परीक्षा का शुभारंभ, शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुआ प्रथम दिवस