घर मे घुसकर दबंगो ने की मारपीट,चार नामजद पर केस दर्ज


 घर मे घुसकर दबंगो ने की मारपीट,चार नामजद पर केस दर्ज


रिपोर्ट:- आर के मिश्रा

परसपुर गोण्डा।। थाना क्षेत्र परसपुर अन्तर्गत ग्राम नरायनपुर जैसिंह निवासी हिमांशु उर्फ सूर्यप्रताप सिंह ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया है कि मंगलवार की रात तकरीबन साढ़े नौ बजे विपक्षीगण आने जाने के रास्ते के विवाद को लेकर गाली गलौज देते हुये मुक्का थप्पड़ व लाठी डण्डा से पिटाई कर दी।जिस पर पीड़ित जान बचाकर अपने घर मे घुस गया।वहीं दबंगो ने पीड़ित के घर मे घुसकर जान से मारने की धमकी देते हुए उसकी पिटाई करने लगे तथा घरेलू सामान तोड़कर नुकसान कर दिया।पुलिस ने नरायनपुर जैसिंह निवासी योगेश सिंह,सुधांशू सिंह,अशोक सिंह व राकेश सिंह के विरुद्ध मु0अ0सं0 222/24 की धारा 323/504/506/452 व427 भा0दं0वि0 के तहत मुकदमा पंजीकृत कर लिया है।

       इस बावत प्रभारी निरीक्षक प्रदीप शुक्ला ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर घर मे घुसकर मारपीट करने तथा घरेलू सामान को क्षतिग्रस्त करने की विधिक धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

Popular posts from this blog

सपा नेता हत्याकांड का पांचवां आरोपी भी चढ़ा पुलिस के हत्थे

संदिग्ध परिस्थितियों में मिला 29वर्षीय युवक का शव,परिजनों न्त्याके की आशंका

तुलसी स्मारक इंटर कॉलेज में प्री-बोर्ड परीक्षा का शुभारंभ, शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुआ प्रथम दिवस