डाक निदेशक व डाक अधीक्षक ने परसपुर डाकघर का किया औचक निरीक्षण
डाक निदेशक व डाक अधीक्षक ने परसपुर डाकघर का किया औचक निरीक्षण, बचत बैंकिंग सेवा पर जोर देने के लिए किया निर्देश
रिपोर्ट:- आर के मिश्रा
परसपुर गोण्डा।। विकास खण्ड परसपुर स्थित डाकघर का डाक अधीक्षक व निदेशक के द्वारा औचक निरीक्षण किया गया।निरीक्षक के दौरान निदेशक डाक गोरखपुर रीज़न आरबी चौधरी व डाक अधीक्षक गोण्डा मंडल किरन सिंह ने विभिन्न बिंदुओं को लेकर चर्चा किया।वहीं निदेशक ने बचत बैंक की जानकारी लेते हुए बिजनेस बढ़ाने के लिए निर्देशित किया वही केंद्र व राज्य सरकार की डाक योजनाओं को ग्रामीण क्षेत्रो में जन जन तक पहुँचाने के लिए निर्देशित करते हुए त्वरित डाक वितरण के लिए निर्देशित किया। डाक निदेशक ने उप डाकघर की साफसफाई पर संतुष्टि जताते हुए मकान मालिक से डाकघर परिसर में सार्वजनिक शौचालय बनवाने को निर्देशित किया।
इस अवसर पर उप डाकपाल राम सुरेश त्रिपाठी,डाक सहायक राहुल शुक्ला,राजेश सिंह, डाक सर्वेक्षक रोहित कुमार, अभिषेक मिश्रा,संदीप सिंह,मनोज कुमार तिवारी,शिवमूर्ति सिंह आदि रहे।

