दुराचार आरोपी अंजनी कुमार चढ़ा पुलिस के हत्थे,भेजा चालान
रिपोर्ट:- आर के मिश्रा
गोण्डा।। बीते माह को थाना कटराबाजार क्षेत्र की रहने वाली एक महिला द्वारा थाना कटराबाजार पर लिखित तहरीर दी गयी कि उनकी पुत्री के साथ विपक्षी द्वारा शौच के दौरान दुराचार किया गया है। वादिनी की तहरीर पर थाना कटराबाजार में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया था। जिसकी विवेचना क्षेत्राधिकारी कर्नलगंज द्वारा की जा रही थी।गुरुवार को विवेचना के दौरान दोषी पाए गए आरोपी अभियुक्त ग्राम कालीपुरवा मौजा सेल्हरी निवासी अंजनी कुमार पुत्र छविलाल को थाना कटरा बाजार प्रभारी निरीक्षक संजय गुप्ता, हेडकांस्टेबल इंद्रपाल सिंह,कांस्टेबल अवनीश कुमार व छोटेलाल द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध थाना कटराबाजार पुलिस द्वारा मु0अ0सं0-146/2024 धारा 376(3),506 भादवि व 3(2)5 एससी एसटी ऐक्ट के तहत विधिक कार्यवाही करने के पश्चात माननीय न्यायालय रवाना किया गया।