पूरे लाली में जनसम्पर्क कर सरकार की उपलब्धियों पर चर्चा करते पूर्व प्रधान लल्लन मिश्रा
पूरे लाली में जनसम्पर्क कर सरकार की उपलब्धियों पर चर्चा करते पूर्व प्रधान लल्लन मिश्रा
रिपोर्ट :- आर के मिश्रा
परसपुर गोण्डा।। विकास खण्ड परसपुर के ग्राम पूरे लाली में पूर्वप्रधान कृष्णपाल मिश्रा उर्फ लल्लन महराज के अगुवाई में भारतीय जनता पार्टी से कैसरगंज लोकसभा क्षेत्र के युवा प्रत्याशी करण भूषण भैया के पक्ष में जनसम्पर्क कर अपील करते हुए कहा कि वर्तमान में चल रहे लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 के तहत आगामी 20 मई को पांचवे चरण का मतदान होना है।
जिसमे कैसरगंज व गोण्डा समेत अन्य विभिन्न लोकसभा सीटों पर मतदान होगा।उस दिन सभी दैनिक कार्यों को विराम देते हुये सर्वप्रथम देशहित के लिये अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करें, मतदान स्थल पर पहुंचे और भारतीय जनता पार्टी के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार को पुनः बनाने के लिए कैसरगंज लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी को बहुत अधिक मत देकर सांसद बनाएं। उन्होंने उपस्थित लोंगो से जनसंवाद के माध्यम से भाजपा सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुये कहा कि जनता को कुछ बताना नही है उसे सब कुछ मालूम है कि मोदी सरकार ने क्या क्या काम किया है।

