हजारों समर्थकों का हुजूम लेकर पहुंचे कर्नलगंज विधायक अजय सिंह


 हजारों समर्थकों का हुजूम लेकर पहुंचे कर्नलगंज विधायक अजय सिंह

रिपोर्ट:- आर के मिश्रा

बहराइच।। लोकसभा सामान्य निर्वाचन चुनाव 2024 के मद्देनजर कैसरगंज लोकसभा अन्तर्गत पयागपुर पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जनसभा में कर्नलगंज के युवा विधायक अजय सिंह हजारों के लाव लश्कर के साथ पहुँचे।जनसभा को सम्बोधित करते हुये मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने कहा कि जिस अयोध्या में राम मंदिर निर्माण पर आपत्ति है वह तो सिर्फ रामद्रोही ही हो सकता है क्योंकि वह लोग हमेशा से ही प्रभु श्रीराम के अस्तित्व पर सवाल खड़ा करते आए हैं और आज भी सवाल खड़े करने में कोई कोर कसर नही छोड़ रहे हैं। इंडी गठबंधन में शामिल लोग पाकिस्तान और आतंकवाद को बढ़ावा देने के लिये पैरवी करते हैं। यह प्रभु राम पर नहीं बल्कि हम सब लोगों के अस्तित्व पर सवाल खड़ा करते हैं क्योंकि हम सभी जागने से लेकर सोने तक प्रभु श्रीराम का स्मरण करते हैं।


👉देश में वही शासन करेगा, जो प्रभु राम को मानता है ......सीएम योगी


उन्होंने कहा कि अब वक्त आ गया है जब हमें इन्हे बताना है कि देश में वहीं शासन कर सकता है, जो प्रभु राम को मानता है। यह चुनाव रामभक्त और रामद्रोहियों के बीच का है। यही वजह है कि देश की जनता एक स्वर में तीसरी बार मोदी सरकार और 400 पार का नारा लगा रही है। देश में 500 वर्षों के बाद भव्य, दिव्य और नव्य राम लला का मंदिर बनकर तैयार हो गया है। वहीं कांग्रेस और सपा के लोग कहते थे कि अयोध्या में राम मंदिर कभी नहीं बन पाएगा। आज भव्य मंदिर भी बनकर तैयार हो गया है और देश-विदेश श्रद्धालु बड़ी संख्या में दर्शन करने भी आ रहे हैं। यह वही सपा है, जो कहती थी कि अयोध्या में परिंदा भी पर नहीं मार सकता है। आज वह अपनी आंखें खाेलकर देख लें कि अयोध्या में रोजाना रामभक्तों का रेला उमड़ रहा है। यही मोदी की गारंटी है।  अंत मे उन्होंने कैसरगंज लोकसभा क्षेत्र के प्रत्याशी करण भूषण सिंह के पक्ष में मतदान करते हुये केन्द्र में भारतीय जनता पार्टी के कर्मठ ब ईमानदार छवि वाले नरेन्द्र मोदी जी के हाथों में देश की बागडोर पुनः सौंपने की अपील किया।

Popular posts from this blog

सपा नेता हत्याकांड का पांचवां आरोपी भी चढ़ा पुलिस के हत्थे

संदिग्ध परिस्थितियों में मिला 29वर्षीय युवक का शव,परिजनों न्त्याके की आशंका

तुलसी स्मारक इंटर कॉलेज में प्री-बोर्ड परीक्षा का शुभारंभ, शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुआ प्रथम दिवस