रास्ते मे गाड़ी खड़ा करने पर घर मे घुसकर पीटा, तीन महिला सहित चार पर केस दर्ज
रिपोर्ट:- आर के मिश्रा
परसपुर गोण्डा।। थाना क्षेत्र परसपुर अन्तर्गत ग्राम नीरपुर ख्याला निवासी जगदम्बा प्रसाद तिवारी ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया है कि गत 29 अप्रैल को उसके घर पर श्रीमद्भागवत कथा के तत्वावधान में भण्डारे का आयोजन चल रहा था।तभी रास्ते मे कुछ रिश्तेदारों द्वारा गाड़ी खड़ी करने को लेकर विपक्षीगण घर मे घुसकर गाली गलौज देते हुए सरिया,व लाठी डण्डे से मारा पीटा, तथा जान से मारने की धमकी देते हुये घर का सामान बिखेर कर नुकसान कर दिया।बीच बचाव कराने पहुँचे मनोज कुमार पाण्डेय की भी पिटाई कर दी।
इस बावत प्रभारी निरीक्षक प्रदीप शुक्ला ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर नीरपुर ख्याला निवासी रामकुमार उर्फ लल्ला,शालिनी,पूनम व किरन देवी के खिलाफ मारपीट कर सामान नुकसान करने के मामले में विधिक धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।