अज्ञात कारणों से लगी आग में सब कुछ जलकर हुआ खाक,आठ वर्ष की बच्ची की जलकर मौत
रिपोर्ट:- आर के मिश्रा
गोण्डा।। अज्ञात कारणों से लगी आग से जहाँ गृहस्थी अनाज व नगदी तथा जेवरात जलकर राख हो गया,वहीं आग की चपेट में आकर एक 8 वर्षीय बालिका की दर्दनाक मौत हो गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार आगजनी की घटना जनपद गोण्डा के थाना कोतवाली कर्नलगंज अंतर्गत ग्राम सकरौरा ग्रामीण गोडियन पुरवा सरयू नहान घाट वर्तमान में नगर कर्नलगंज के वार्ड नंबर 17 में हुई। पीड़िता रुबीना ने बताया कि उसका पति चाँदबाबू परिवार के भरण पोषण के लिए जयपुर में रहकर मेहनत मजदूरी करते है।यहाँ पर वह अपनी 10 वर्षीय पुत्री इनायत व 08 वर्षीय हिनाया के साथ घर पर रह रही थी।
बुधवार की शाम रूबीना अपनी दोनों पुत्रीयों के साथ भोजन करके सो गई। रात्रि करीब 12 बजे उसके छप्पर के घर में अचानक आग लग गई। ज़ब तक वह कुछ समझ पाती तब तक आग ने उग्र रूप धारण कर लिया। हल्ला गुहार पर पहुंचे लोंग आग पर काबू पाने का प्रयास करने लगे। रूबीना के साथ उसकी 10 वर्षीय पुत्री इनायत तो बाहर निकल आई। मगर उसकी 8 वर्षीय पुत्री हिनाया की आग की चपेट में आकर दर्दनाक मौत हो गई।
सभासद चंदन गौड़ की सूचना पर पुलिस व दमकल वाहन के साथ पहुंचे कर्मियों ने ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पाया। तब तक चाँद बाबू की बाइक, ई रिक्सा, बक्सा, अलमारी, गेहूं, चावल व अलमारी मे रखा 40,000 रूपये नकद, एक जोड़ी पायल, सोने की झुमकी, हार, बर्तन व कपड़ा सहित समस्त गृहस्थी जलकर राख हो गई।
इस बावत उपजिलाधिकारी कर्नलगंज भारत भार्गव ने बताया की घटना संज्ञान मे है।तहसीलदार को मौके पर भेजा गया है।
वहीं कोतवाल निर्भय नारायण सिंह ने बताया कि आग की चपेट में आकर बालिका की मत्यु हो गई है, बालिका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु जिला मुख्यालय भेज दिया गया है।