भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में जिला पंचायत सदस्य नेहा सिंह ने संभाली कमान,महिलाओं को लेकर किया जनसम्पर्क

भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में जिला पंचायत सदस्य नेहा सिंह ने संभाली कमान,महिलाओं को लेकर किया जनसम्पर्क

रिपोर्ट:- आर के मिश्रा
गोण्डा।। आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार के समर्थन में महिलाओं ने भी कमान संभाल लिया।इसी क्रम में हलधर मऊ क्षेत्र की जिला पंचायत सदस्य नेहा सिंह ने आगामी 20 मई को होने वाले मतदान को लेकर अपने जिला पंचायत क्षेत्र में अपनी मातृशक्ति और अपने भाइयों के साथ भाजपा के युवा प्रत्याशी करणभूषण सिंह के पक्ष में मतदान करते हुये एक बार पुनः केन्द्र में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनाने के लिए सभी मातृ शक्तियों को बेटियों को जागरूक करते हुये अपील किया।
उन्होंने घर घर जाकर महिलाओं व बालिकाओं से मुलाकात करते हुये कहा कि 20 मई को होने वाले मतदान के दिन सभी काम को छोड़कर मतदान अवश्य करें।
उन्होंने कहा कि जनपद गोण्डा की वर्तमान जिलाधिकारी नेहा शर्मा जी के द्वारा "मेरा गोण्डा मेरी शान,20मई को करो मतदान" के नारे को सफल बनाने के लिये अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करें।वहीं परसपुर महिला मोर्चा की मण्डल अध्यक्ष श्रेयसीठाकुर ने हरदिहा सपौर,रघुपुरवा,लाली पुरवा दीन पुरवा,कहाँरन पुरवा,जबदा लोनियन पुरवा समेत विभिन्न गाँव मे डोर टू डोर जाकर भाजपा सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुये सभी महिलाओं व बालिकाओं के हित की बात करते हुये केन्द्र में मोदी जी की सरकार बनाने के लिये कैसरगंज लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी करन भूषण सिंह के पक्ष में मतदान करने की अपील किया।

Popular posts from this blog

सपा नेता हत्याकांड का पांचवां आरोपी भी चढ़ा पुलिस के हत्थे

संदिग्ध परिस्थितियों में मिला 29वर्षीय युवक का शव,परिजनों न्त्याके की आशंका

तुलसी स्मारक इंटर कॉलेज में प्री-बोर्ड परीक्षा का शुभारंभ, शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुआ प्रथम दिवस