सड़क हादसे में बाइकसवार दो युवकों की मौत ,मुकदमा दर्ज
सड़क हादसे में बाइकसवार दो युवकों की मौत ,मुकदमा दर्ज
रिपोर्ट:- आर के मिश्रा
गोण्डा।। जनपद गोण्डा अन्तर्गत थाना क्षेत्र कटरा बाजार के ग्राम निन्दरा निवासिनी चंदा बेगम ने कर्नलगंज पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया है कि उसका भतीजा शहजादे (24) बाइक से बेटे रेहान(17) को सुपर स्प्लेंडर बाइक से लेकर दवा कराने के लिये कर्नेलगंज जा रहे थे।ग्राम छितईपुरवा बसस्टॉप के समीप सामने से आर रही फार्च्यूनर गाड़ी ने भतीजे की बाइक में जोरदार टक्कर मार दिया। जिससे दोनों बाइकसवार की गिरकर मौत हो गयी। पुलिस ने पीड़िता तहरीर पर वाहन संख्या यूपी 32 एच डब्लू 1800 के अज्ञात चालक के खिलाफ विधिक धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
इस बावत कोतवाल निर्भय नारायण सिंह ने बताया कि सूचना पर मौके पर पहुंचकर मृतक के शव को कब्जे के लेकर पोस्टमार्टम हेतु जिला मुख्यालय भेक दिया गया।तथा पीड़ित महिला की तहरीर के आधार पर अज्ञात वाहन चालक के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत के अन्य विधिक कार्यवाही की जा रही है।


